Nirbhik Nazar

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता, जान पर खेलकर यहां से गुजरते हैं लोग, देखिये तस्वीरें, खड़े हो जाएंगे रोंगटे…

न्यूज़ डेस्क: चीन में माउंट हुआंग्शन चीनी लोगों का पवित्र धर्म स्थल है। ये चीन में मौजूद 5 पवित्र पर्वतों में से एक है। लोग यहां मौजूद मंदिर के दर्शन करने के लिए ही जान पर खेलकर यहां तक पहुंचते हैं। माउंट हुआंग्शन तक जाने वाले रास्ते को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है।

इस पूरे रास्ते में कई खतरनाक पुल और चढ़ाई भी पड़ती हैं। माउंट हुआंग्शन तक जाने वाले रास्ते में एक छोटी सी गलती भी इंसान को मौत तक ले जा सकती है। इसके इतने खतरनाक होने बावजूद भी टूरिस्ट्स यहां भारी संख्या में घूमने आते हैं।

यहां लोग खतरनाक ब्रिज से होकर गुजरते हैं। यहा सीधी खड़ी चट्टानों पर जंजीरों के सहारे लकड़ी के पटरे लगाकर रास्ता तैयार किया गया है। लोग अपनी जान हथेली पर रखकर इस पर चढ़ाई करते हैं।

माउंट हुआंग्शन से गिरने पर 7 हजार फुट नीचे किसी की बॉडी मिलना भी मुश्किल है। माउंट हुआंग्शन उन्हीं पांच पहाड़ों का हिस्सा है, जिसकी आकृति फूल की तरह दिखती है। यहां हर साल इस पर चढ़ते हुए 100 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो जाती है। फिर भी यहां टूरिस्ट्स की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। माउंट हुआंग्शन हाईकिंग के लिए मशहूर है। हर दिन यहां 100 से ज्यादा लोग आते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *