Nirbhik Nazar

ऋषिकेश पहुंचे विराट-अनुष्का, लिया संतों का आशीर्वाद…

ऋषिकेश: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी् अनुष्काद ऋषिकेश पहुंचे हैं। मंगलवार को वह संतों के बीच पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्कारर मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

डीजीपी अशोक कुमार ने की विराट कोहली से मुलाकात

इससे पूर्व दयाराम आश्रम पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय दशमी भी क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुलाकात की। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जब वह बीएसएफ में डीजी रहे तब विराट कोहली बीएसएफ के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए थे।

विराट कोहली को डा. स्वामी राम का साहित्य भेंट किया

इस दौरान बीजेपी ने साधु संतों को आश्रम की ओर से कंबल भी वितरित किए। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने क्रिकेटर विराट कोहली को डा. स्वामी राम का साहित्य भेंट किया।

रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया भंडारा

आश्रम में जो भंडारा आयोजित किया गया यह मुंबई के रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रहेजा परिवार के मित्र विराट और अनुष्का शामिल हुए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *