Nirbhik Nazar

एड्मिट कार्ड मे MALE की जगह लिखा था FEMALE, 500 लड़कियों के बीच Exam देने बैठा अकेला लड़का, घबराहट के चलते पहुंच गया अस्पताल

नालंदा: वह जमाना और था जब लड़कों के बीच खुद को अकेला पाकर लड़कियां घबरा जाती थी। अब जहां लड़कियां बहादुर हो गई हैं तो वहीं कुछ लड़के काफी नाजुक बन गए हैं। तभी तो एक छात्र अपने इर्द- गिर्द लड़कियां देखकर इतना सहम गया कि वह बेसुध होकर गिर पड़ा। अब यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल 1 फरवरी से बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है। ऐसे में  बिहार के नालंदा जिले का  मनीष शंकर अल्लामा इकबाल  मणिशंकर ब्रिलियंट स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गया था। वहां पहुंचते ही उसने देखा कि 500 लड़कियों के बीच वह अकेला लड़का पेपर देने आया है। परीक्षा केंद्र में सिर्फ लड़कियां ही लड़कियां दिखाई दे रही थी।

उसने  एग्जाम हाल में बैठकर परीक्षा तो देनी शुरू कर दी लेकिन  आस-पास इतनी लड़कियों को देखकर वह नर्वस हो गया और वहीं बेहोश होकर गिर गया। छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसे होश आया। बताया जा रहा है कि पेपर देते टाइम उसने बताया कि उसे आंख और सिर में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे ठंड लगने लगी और वह सीट से नीचे गिर गया।  मनीष को लड़कियों के साथ इसलिए बैठना पड़ा कि उसके एडमिड कार्ड में MALE की जगह FEMALE लिखा हुआ है। इसी वजह से उसका सेंटर लड़कियों के साथ हो गया। परिवार वालों का भी कहना है कि उनका बेटा इतनी लड़कियां देखकर सहम गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *