Nirbhik Nazar

यहां जानिए इस साल कौन से प्रोडक्ट होंगे महंगे और किसे खरीदने में आम जनता की होगी हालत खराब

नई दिल्ली: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट संसद में पेश कर दिया हैं। उन्होंने बताया है कि संसद में क्या महंगा और कौन सा प्रोडक्ट सस्ता होगा। अब से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, खिलौने, साइकिल और बाइक सस्ते होंगे। टीवी और कैमरे के लेंस भी सस्ते होंगे।

ये प्रोडक्ट होंगे महंगे

  1. सिंगल या बड़े आकार वाला लाउडस्पीकर
  2. हेडफोन और इयरफोन
  3. छाता
  4. नकली गहने
  5. सौर कोशिकाएं
  6. सौर मॉड्यूल
  7. एक्स-रे मशीनें
  8. इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के हिस्से

इन प्रोडक्ट के दाम होंगे कम

  1. कपड़े
  2. मोबाइल फोन चार्जर्स
  3. जमे हुए मसल्स
  4. जमे हुए विद्रूप
  5. कोको बीन्स
  6. मिथाइल अल्कोहल
  7. कटे और पॉलिश किए हुए हीरे

2023-24 के बजट से पहले सरकार ने पेश किया है आर्थिक सर्वेक्षण

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था 2023-24 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर चालू वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी रहेगी। वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 फीसदी रही थी। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी हुई है। निजी खपत, उच्च कैपेक्स, कॉर्पोरेट बैलेंस शीट में मजबूती, छोटे व्यवसायों के लिए ऋण वृद्धि और शहरों में प्रवासी श्रमिकों की वापसी से विकास की रफ्तार तेज हुई है। क्रय शक्ति समानता (पीपीपी ) के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं, विनिमय दर के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *