Nirbhik Nazar

‘सॉरी, हम कामयाब नहीं हुए…’ सुरंग खोदकर ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, लिखा हैरान करने वाला मैसेज

मेरठ: यूपी के मेरठ में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां फिल्मी स्लाइल में चोरों ने करीब 15 फीट लंबी सुरंग खोदी. इसके बाद वो सर्राफ की दुकान में घुसे. वहां सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के बाद तिजोरी काटने की कोशिश लेकिन नाकाम रहे. इसके बाद चोरों ने तिजोरी के ऊपर एक मैसेज लिखा. दरअसल मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी का है. यहां दीपक ज्वेलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है. दीपक सुबह अपनी दुकान में पहुंचे तो देखा कि वहां एक सुरंग खोदी गई है. इतना ही नहीं तिजोरी को काटने का प्रयास किया गया. साथ ही वहां लगे सीसीटीवी को तोड़कर उस पर टेप लपेटा गया है. इस पर उन्होंने जांच-पड़ताल की तो तिजोरी पर एक मैसेज लिखा मिला. इस पर चोरी ने सॉरी लिखा था. इसके बाद दीपक ने देखा कि काउंटर पर भी एक मैसेज लिखा है. उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की.

इस दौरान पाया गया कि चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गए. माना जा रहा है कि दुकान के बाहर नाले से सुरंग खोदी गई होगी. इसकी लंबाई करीब 15 फीट है. दुकानदार दीपक ने बताया कि चोरों ने तिजोरी पर लिखा, “चुन्नू-मुन्नू सुरंग चोर गिरोह के हैं… हम चार लोग थे, सॉरी हम चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए. हमें अपना नाम कमाना है. कुछ सामान लेकर नहीं जा रहे हैं. इसके बाद यही बात इंग्लिश में लाल रंग के मार्कर से काउंटर पर लिखी. उन्होंने ये भी बताया कि दुकान में कृष्ण जी की एक मूर्ति भी रखी थी. उसको चोरों ने पलटकर रख दिया और मूर्ति में चांदी की बांसुरी चोर अपने साथ ले गए हैं. उसके यहां चोरी की ये तीसरी घटना है. इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है. खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो कि जांच में जुटी हुई हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *