Nirbhik Nazar

आठ दिन पहले ब्याह कर आई दुल्हन ने पति को ज़िंदा जलाया, बोली-घरवालों ने जबरन की शादी, दूसरे से करती हूं प्यार

एटा: आठ दिन पहले ब्याह करके घर आई दुल्हन ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने खौफनाक खुलासा किया है। बताया कि उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी की गई इसलिए मार दिया।

बगैर मर्जी के घर वालों ने की थी शादी

घटना मलावन थाना क्षेत्र के निगोह हसनपुर गांव की है। यहां बुधवार की रात दुष्यंत कुमार चौहान की जलाकर हत्या करने के बाद पुलिस ने नवविवाहिता संजना और उसके आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि वह किसी अन्य व्यक्ति से प्यार करती थी। जबकि, घरवालों ने उसकी शादी अधेड़ से कर दी। इसके चलते उसने पति को मारने की यह खौफनाक योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में मृतक दुष्यंत के मामा ने मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्यंत की पहली पत्नी से हुई बेटी सौम्या ने बताया कि मां ने हत्या करने से पहले शाम को हम लोगों को मैथी-आलू की भुजिया सब्जी में नशीली दवा खिलाई थी। युवक जवाहर तापीय परियोजना में कंपनी में कार चालक के रूप में काम कर रहा था। वह काम से रात करीब नौ बजे लौटा था। इसके बाद उसे भी नशीली दवा खिलाई गई। हत्या का षड्यंत्र पहले से रचा गया। पत्नी ने सुनियोजित तरीके से बेहोश कर जिंदा जला दिया।

एक व्यक्ति घर आया और जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गया

बेटी ने बताया कि शाम को मम्मी ने ही मैथी-आलू की भुजिया बनाई थी। इसका स्वाद खराब लगा था। खाना खाने के बाद हम लोग सो गए। फिर कुछ पता नहीं चला और बेहोश हो गए। जबकि, छोटी बेटी छवि ने बताया कि होश में आने पर मैंने देखा था कि एक व्यक्ति घर में आया और जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गया था।

पहली शादी कासगंज की मांडवी के साथ हुई थी

बाबा हाकिम सिंह ने बताया कि रविपाल सिंह का दुष्यंत इकलौता पुत्र था। वर्ष 2013 में पहली शादी कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के सरावल गांव निवासी मांडवी के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। इनमें सौम्या 10 वर्ष, छवि 7 वर्ष, शौर्य 5 वर्ष और वीर दो वर्ष का है। मांडवी ने मई 2022 पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद किसी तरह से परिवार संभला था। गांव के ही शिव कुमार सिंह ने अपनी ससुराल गांव खरसुलिया निवासी संजना से 23 जनवरी को उसकी शादी करा दी। वह पहली बार ही ससुराल आई थी। किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। हत्या क्यों की गई, कोई समझ नहीं पा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *