Nirbhik Nazar

कैंसर दिवस: “अभ्युदय वात्सल्यम” का स्वस्थ भारत मिशन के तहत कैंसर जागरूकता अभियान

देहरादून: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर “अभ्युदय वात्सल्यम” संस्था द्वारा  राजकीय इण्टर कॉलेज, नालापानी, देहरादून से स्वस्थ भारत अभियान के उद्देश्य से संचालित नशामुक्ति अभियान और कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुमार पंत,(अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी  CPPGG, तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अंकित बत्रा, डॉ मीरा रावत,डॉ कृष्णा भट्ट, डॉ विमलेश जोशी, डॉ रत्ना त्रिपाठी , योग गुरु शशिकांत दुबे, संस्था कि अध्यक्ष गार्गी मिश्रा, विद्यालय के सभी अध्यापक, आचार्य शशिकांत दुबे आदि उपस्थित रहे।

“अभ्युदय वात्सल्यम” संस्था की अध्यक्ष व निदेशक डॉ गार्गी मिश्रा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि गण, विद्यालय ‌के प्रधानाचार्य, गुरूजनों, सहयोगी स्टाफ, प्यारे विद्यार्थियों को स्वागत करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए उनकी भूरि भूरि सराहना की, आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही बच्चों को पंच शपथ दिलाया गया …..

1– राज्य को अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सब सदैव अपना श्रेष्ठतम योगदान देगें ।

2– किसी भी तरह की नशीली वस्तुओं का उपयोग हम नहीं करेंगे और यथा संभव दूसरे को भी सचेत करेंगे ।

3– साफ-सफाई , जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण में सदैव अपना योगदान देंगे ।

4– हम सब सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे व दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे ।

5– अपने कार्यों और उपलब्धियों से माता-पिता, गुरूजनों व अपने देश, धरती माँ का सम्मान बढ़ाएँगे ।

कार्यक्रम में आए वरिष्ठ चिकित्सकों ने बच्चों को नशा के दुष्प्रभाव व उससे बचने के उपाय पर विस्तार से जानकारी दी।

योग गुरु ने योग साधना, ध्यान के द्वारा विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने, पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने, स्मृति क्षमता बढ़ाने, परीक्षा के दौरान तनाव को नियंत्रित करते हुए परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के तरीके बताए। आचार्य शशिकांत दुबे ने श्रेष्ठ नागरिक बनने, समाज के प्रति श्रेष्ठ योगदान देने,आत्मविश्वास को बढ़ाने के तरीके बताए।

संस्था द्वारा स्वस्थ भारत अभियान, नशामुक्ति और कैंसर जागरूकता अभियान के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता तथा चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी चौहान ( कक्षा 12) द्वितीय स्थान पर आलोक नाथ वर्मा (कक्षा 09)तृतीय स्थान पर भावना (कक्षा 09) रहे, विशेष सांत्वना पुरस्कार हेतु सोनिया पाल (कक्षा 09) , शमशेर (कक्षा 09) को चुना । चित्र कला प्रतियोगिता में ‌ प्रथम स्थान पर काजल (कक्षा 10), द्वितीय  स्थान पर सचिन कश्यप ( कक्षा 12),   तृतीय स्थान पर मनीत कुमार (कक्षा 12) रहे तथा विशेष सांत्वना पुरस्कार हेतु ज्योति (कक्षा 09 ) व आलिया परवीन (कक्षा09 ) चुने गए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय ‌के प्रधानाचार्य डॉ जे पी तिवारी तथा कार्यक्रम का संचालन अभ्युदय वात्सल्यम संस्था के संस्थापक डॉ अशोक कुमार मिश्र “क्षितिज” ने किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *