Nirbhik Nazar

मुंह दिखाई की रस्म के दौरान बहू का चेहरा देख लोगों के उड़े होश, बोले- ये तो धोखा है, पढ़ें पूरा मामला

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जिसने सुना उसने वह दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। यहां एक गांव में युवक का रिश्ता छोटी बहन के साथ तय हुआ और दुल्हन बड़ी बहन बन गई। शादी की सारी रस्में भी धूमधाम से अदा की गईं। जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो महिलाओं ने मुंह दिखाई शुरू की। दूसरी दुल्हन देखकर महिलाओं में खलबली मच गई। क्योंकि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था, वह दुल्हन नहीं थी बल्कि उसकी बड़ी बहन दुल्हन बनी बैठी थी। ऐसा धोखा पाकर दूल्हा व उसके घरवाले भी खफा हैं।

महिलाओं ने बताया कि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन भी खफा हो गए। दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की गई। करीब पांच दिन तक गांव में पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब थाने में पुलिस से शिकायत की है।

यह मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव एक गांव का है। इस गांव के निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बरात कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी के साथ 26 जनवरी को तय हुई थी। तय तिथि में धूमधाम से विवाह समारोह संपन्न हुआ। ससुराल पहुंची दुल्हन की महिलाओं ने मुंह दिखाई के लिए घूंघट हटाया तो दुल्हन के रूप में सजी युवती दूसरी निकली।

शादी छोटी बहन के साथ तय हुई थी और दुल्हन के रूप में जो युवती थी वह उसकी बड़ी बहन है। दूल्हे के परिजनों द्वारा लड़की पक्ष पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। युवक की शादी कैलादेवी थाना क्षेत्र से हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 2 9 3
Users Today : 8
Users Last 30 days : 642
Total Users : 70293

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *