Nirbhik Nazar

पत्नी और सास से था परेशान, पति ने सल्फास खाया और छत से कूदकर दे दी जान, पढ़ें पूरा मामला

फिरोजपुर: शादी के बाद पत्नी से विवाद कारण हुए झगड़े में पति ने सल्फास खाकर जान दे दी। जिस वक्त झगड़ा हुआ पत्नी और सास उसके घर मौजूद थी। झगड़े के दौरान सल्फास निगल कर युवक छत से कूद गया। बेटे को नीचे गिरा देख पिता भागकर उसके पास पहुंचे तो उसने सल्फास खाने की जानकारी दी। परिवार बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शिकायत के बाद मृतक के मोबाइल की जांच की गई तो खुदखुशी से पहले बनाई वीडियो पुलिस को मिली जिस के आधार पर मृतक की पत्नी और सास पर खुदकुशी के लिए बाध्य करने का मामला दर्ज कर दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी और सास मिलकर करती थी परेशान 

थाना मक्खू के गांव रसूलपुर में घटना बुधवार सुबह 11 बजे हुई। थाना मक्खू के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता इकबाल सिंह निवासी गांव रसूलपुर मक्खू ने बताया कि उसके बेटे दर्शन सिंह का विवाह 10 साल पहले आरोपित संदीप कौर निवासी झरुड खेडा के साथ हुआ था। विवाद के बाद उसको दो बेटियां हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे दर्शन सिंह का अपनी पत्नी के साथ अकसर लड़ाई-झगड़ा रहता था, जिस कारण उसने अपने बेटे को घर में ही अलग किया हुआ था और वो घर के उपरी हिस्से में रहता था। इकबाल सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसके बेटे दर्शन सिंह की अपनी पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी और इस बात को लेकर संदीप कौर की मां कमलजीत कौर भी वहां आ गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 

बुधवार को दर्शन सिंह आरोपितों से झगड़ा करते हुए घर के बरामदे में आ गया और उसने उपर से छलांग लगा दी। जब वे बेटे को देखने पहुंचे तो उसने बताया कि पत्नी से परेशान होकर सल्फास की गोली खा ली। वे दर्शन सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पिता इकबाल सिंह ने बताया कि उसने जब अपने बेटे दर्शन सिंह का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला है कि उसके बेटे ने पत्नी व सास से परेशान होकर खुदकुशी करने संबंधी वीडियो मोबाइल में बनाई कर रखी हुई थी। जांच कर रहे लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में मृतक की आरोपित पत्नी संदीप कौर और सास कमलजीत कौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *