Nirbhik Nazar

कैमूर में कोरोना से चौथे मरीज की मौत,NMCH में तोड़ा दम,पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा 300 के करीब

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

भभुआ/कैमूर: कैमूर में कोरोना वायरस से संक्रमित चौथे मरीज की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है। मंगलवार की रात कोरोना संक्रमित मरीज ने पटना के एनएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक भभुआ शहर के वार्ड 13 का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक, मृत कोरोना संक्रमित का पटना एनएमसीएच के पहले इलाज वाराणसी में चल रहा था। उसे किडनी में कुछ परेशानी थी। इलाज के दौरान ही जांच में वह कोरोना संक्रमित होने का रिपोर्ट आया था। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे आइसोलेशन में रहने की सलाह देकर गृह जिले में भेज दिया।

वाराणसी से आने के बाद जब एक बार फिर तबियत खराब हुआ तो सदर अस्पताल ले जाया गया है।जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया। जहां मरीज की मंगलवार की रात मौत हो गई।  इसकी पुष्टि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 292 पर पहुंच गया है। अभी पटना में 462 कोरोना जांच के लिए सैंपल का रिपोर्ट आना बाकी है।गौरतलब है कि इसके पूर्व कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पहली मौतशहर तीन जुलाई को भभुआ  शहर के वार्ड नंबर एक की महिला की। दूसरी मौत दस जुलाई को शहर के वार्ड नंबर 12 के एक व्यक्ति की। तीसरी मौत 11 जुलाई की रात शहर के वार्ड नंबर 22के  एक व्यक्ति की हो चुकी है। वही चौथी मरीज की मौत मंगलवार की रात शहर के वार्ड 13 के एक व्यक्ति की हुई है। 

इस तरह जिले में एक महिला और तीन पुरुष की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल तो है ही लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जो चिंता का विषय बनता जा रहा है। जिले में हडक़ंप मचा हुआ है और लोगों में डर का माहौल है।

फिर भभुआ शहर के कई स्थानों पर लोग बिना डर भय के सोशल डिस्टेसिंग का धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते है। हालांकि विगत 10 जुलाई से 17 जुलाई तक कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भभुआ व मोहनियां में जो लॉक डाउन डीएम द्वारा लगवाया गया है। उससे लोग कम दिख रहे है। वही बिहार सरकार भी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दोबारा लॉक डाउन 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लगाया जायेगा। जिसे सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *