Nirbhik Nazar

इम्तेहान देने आई साली और घरवाली अपने आशिकों के साथ फरार ! सदमे मे पति, दर्ज करानी पड़ गई FIR…

बांदा: यूपी के बांदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। आगरा से परीक्षा दिलाने आए युवक की पत्नी और साली गायब हो गई, जिनकी खोजबीन में युवक जुटा रहा। इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पति के होश उड़ गए। दरअसल, पत्नी और साली अपने अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आगरा के डांकी थाना क्षेत्र के ग्राम विसरना निवासी एक युवक की ससुराल बांदा के जसपुरा थाना अंतर्गत एक गांव में है। वह अपनी पत्नी और साली को परीक्षा दिलाने के लिए बांदा आया था। 30 जनवरी को बांदा में परीक्षा थी। पत्नी साली परीक्षा में सम्मिलित होने आई थी। साथ में युवक भी आया था। परीक्षा देने के बाद पत्नी और साली जसपुरा जाने की बात कह कर चली गई और युवक शहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रात में रुक गया।

घर को जाने को कहकर गई और प्रेमी के साथ भागी

सुबह जब उसे पता चला कि पत्नी और साली गांव नहीं पहुंची हैं, तब उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दोनों की खोजबीन शुरू की। 2 दिन तक जब उनका पता नहीं चला तो युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच जब उसे इस बात की जानकारी हुई पत्नी और साली उसे चकमा देकर अपने अपने प्रेमियों के साथ भाग गई हैं तो उसके होश उड़ गए। दोनों युवकों के बारे में पता करके पति ने शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमा दर्ज

इस बारे में कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि युवक ने उन दोनों युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर पत्नी और साली को ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उनकी खोजबीन की जा रही है फिलहाल अभी तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *