Nirbhik Nazar

फेरों से पहले दूल्हे ने कर दी ‘बुलेट’ लेने की बात ! बारात पहुँच गई हवालात, जानिए क्या बोला दूल्हा ?

एटा: एटा में आगरा से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल मांगने पर हवालात की हवा खानी पड़ गई। वरमाला पड़ने के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। हालांकि दूल्हे का आरोप है कि बारातियों को बंधक बना लिया गया, करीब 4 घंटे तक न छोड़ने पर पुलिस को बुलाया तो पुलिस ने उल्टा उन्हें ही हवालात में बंद कर दिया। दूल्हे का कहना है कि हम लोगों ने खाने का इंतजाम करने को कहा था, उसके बाद हमपर झूठे आरोप लगा दिये गए। दरअसल, आगरा जनपद के नगला पदी निवासी दीपक बीती रात बारात लेकर एटा के जलेसर इलाके में नगला राम बख्श गांव आया था। यहां के निवासी धर्मेन्द्र की बेटी कंचन से उसकी शादी होनी थी। बारात आने के बाद घुड़चढ़ी, दरवाजा की रस्म होने के बाद वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला भी पहना दी थी।

लड़की के पिता धर्मेंद्र का आरोप है, ” वरमाला पड़ने के बाद हम लाेग फेरों की तैयारी कर रहे थे। तभी दूल्हे ने दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर दी। ये सुनते ही हम लोग परेशान हो गए। हम लोगों ने इतनी जल्दी बुलेट देने में असमर्थता जताई, लेकिन दूल्हा नहीं माना। ये सब देखकर बेटी ने ही शादी से इंकार कर दिया।”

दूल्हा बोला- खाना नहीं दिया, 4 घंटे बंधक बनाए रखा

दूल्हे दीपक ने लड़की वालों की तरफ से लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। दीपक का कहना है, ” हम लोग धूमधाम से बारात लेकर आए थे। सारी रस्में हो रही थीं। उसके बाद रात 11:30 बजे वरमाला की रस्म भी पूरी हो गई लेकिन बारातियों को नाश्ता तक नहीं मिला। ये देखकर लड़की वालों से शिकायत की गयी। इसी बात पर लड़की वालों ने झगड़ा कर दिया। हम लोगों को खाना भी नहीं दिया। सुबह के छह बज गए जब दोबारा खाने के लिये कहा तो पूरे करीब 200 लोगों ने हम लोगों को बंधक बना लिया। गेट पर ताला लगा दिया। हम लोग 4 घंटे तक बंधक बने रहे। ”

झूठ बोलकर दहेज में फंसा दिया

दीपक का कहना है ,” हम लोगों ने छोड़ने की मिन्नतें कीं लेकिन लड़की वाले नहीं माने। इसके बाद हमने डायल 112 मिलाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और हम लोगों को सुरक्षित छोड़ने की बात कहकर थाने लेकर चली गई। यहां लाकर हवालात में बंद कर दिया। लड़की वालों ने हमारे खिलाफ बुटेट मांगने का झूठा आरोप लगा दिया। पुलिस ने हमारी नहीं सुनी और हमें हवालात में बंद कर दिया।”

लड़के वालों पर दहेज का केस दर्ज

फिलहाल जलेसर कोतवाली में लड़की पक्ष ने दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। दूल्हे को फिलहाल हिरासत में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। लड़के वालों की तरफ से कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *