Nirbhik Nazar

दूल्हे ने की दुल्हन के साथ की ऐसे खुराफात, की जयमाला के बाद बिन दुल्हन के लौट गई बारात, टूट गई शादी…

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजू मई में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने ऐसी हरकत की, कि दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो गई। ये घटना जयमाला के दौरान हुई, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। लोगों ने काफी समझाया, लेकिन लड़की शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद बरात वापस हो गई, वहीं पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया है।

जसराना क्षेत्र के गांव जाजू मई निवासी युवती मनोज की शादी थाना खैरगढ़ के गांव रसैनी के युवक आदेश के साथ तय हुई थी। बीती रात दूल्हा बरात लेकर शिकोहाबाद के बाबा तूफान सिंह गेस्ट हाउस में आया। लड़की पक्ष ने बरात का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद घुड़चढ़ी हुई। सभी लोग नाचते गाते हुए दरवाजे पर पहुंचे, जहां लड़की के पिता ने बारोटी की रस्म अदा की। इसके बाद जयमाला की स्टेज सजाई गई। जयमाला के दौरान दुल्हन का हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ाने के लिए तैयारी की,  लेकिन दूल्हे के दिमाग में फितूर पैदा हो गया और उसने दुल्हन को झटका देकर जमीन पर गिरा दिया। इतने रिश्तेदारों की बीच जब दुल्हन जमीन पर गिरी, तो शर्म से उसकी नजरें झुक गईं। वहीं दूल्हे को इस घटना से कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस घटना के बाद भी दूल्हे के हौसले बुलंद दिखाई दिए और वह लड़की पक्ष को जगह-जगह अपमानित करने लगा।

इसके बाद लड़की का धैर्य जवाब दे गया। उसने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। जैसे ही लड़की ने शादी से इनकार किया, तो दोनों पक्ष हैरान रह गए। हालांकि लड़की पक्ष के लोगों ने बाद में अपनी ही बेटी का समर्थन किया और लड़के के खिलाफ थाने में सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने आई।

उधर घराती और बराती दोनों शादी करने के लिए लड़की को मनाने में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक लड़की शादी करने से तैयार नहीं हुई। इसके बाद बरात और दूल्हे के परिजन अपने घर चले गए।

वहीं दूल्हा थाने में बैठा हुआ है। इस संबंध में अभी भी सुलह के प्रयास जारी हैं । देखना है यह दुल्हा वधु को लेकर जाता है,अथवा  बिना दुल्हन के ही वापस जाएगा। या फिर जेल की हवा खायेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *