Nirbhik Nazar

कार से निकलते ही महिला को खींच ले गया टाइगर, बचाने के लिए मां और पति भी दौड़ पड़े पीछे; दहशत भरा है ये वीडियो

न्यूज़ डेस्क: कई बार कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती है जिसे देखना दहशत से कम नहीं होता. वो मंजर याद कर के भी बार बार इंसान से हर उठता है. कुछ ऐसी ही घटना कैमरे में कैद हुई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कार के दरवाजे के पास खड़ी महिला को अचानक आए टाइगर दबोचा और खींचकर अपने साथ जंगलों में ले गया और वहां मौजूद परिवार के लोग हाथ पांव मारते रह गए फिर बच्चे मां के पीछे उसे बचाने के लिए भागते नजर आए.

ट्विटर के @TerrifyingAsfuk पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दहशत में आ जाएंगे. रेडियो में एक महिला कार का दरवाजा खोलती है कि अगले ही पल टाइगर आकर उसे घसीटता हुआ अपने साथ लेना चला गया, जिसे देख घबराए पति और मां भी उसके पीछे दौड़ पड़े. वीडियो को 6.41 लाख से ज्यादा व्यूज मिले.

सफारी में कार से उतरी तो धर ले गया बाघ

वायरल वीडियो चाइना के बीजिंग के करीब बादलिंग वाइल्डलाइफ वर्ल्ड एनिमल पार्क का है. जहां विजिटर्स को सफारी के दौरान अपनी पर्सनल गाड़ियां ले जाने की अनुमति हुआ करती थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर अचानक एक कार ठहरती है और उसमें से एक लड़की उतरकर ड्राइविंग सीट के पास आकर दरवाजा खोलती है तभी एक टाइगर आया और महिला को खींचते हुए अपने साथ ले गया. ये देखते ही ड्राइविंग सीट पर बैठा उसका पति फटाफट बाहर आया और उसके पीछे भागा, तभी पीछे की सीट पर बैठी एक और महिला गाड़ी से बाहर आईं जो टाइगर द्वारा दबोची गई लड़की की मां थी. वो भी जंगल की तरफ बेटी के पीछे भाग गईं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *