Nirbhik Nazar

लड़की से मिलने पहुंचा था प्रेमी, मां ने पकड़ लिया रंगे हाथ- देखें वीडियो, और जानिए फिर क्या हुआ ?

न्यूज़ डेस्क:  इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका दायरा बहुत बड़ा है. यहां रोजाना हजारों की संख्या में अलग-अलग वीडियो अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं तो कुछ दिन भर हंसाने का काम करते हैं. अभी एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए छत पर पहुंचता है लेकिन लड़की की मां उसे पकड़ लेती है. फिर ऐसा तमाशा मचता है सोच नहीं सकते.

लड़की का प्रेमी पकड़ाया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख मालूम होता है कि ये वैलेंटाइन डे के मौके का है. इसमें देख सकते हैं कि लड़की अपनी प्रेमिका से मिलने किसी तरह उसकी छत पर पहुंच जाता है. लेकिन कुछ ही देर में लड़की की मां को उसकी भनक लग जाती है. लड़का छत पर बने वॉशरूम में छिप जाता है. लड़की की मां छत पर आती है और उसे धर लेती है. फिर चप्पलों से दोनों की पिटाई करने लगती है.

वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि लड़का किसी तरह वहां से भाग निकलता है. फिर लड़की की मां सारा गुस्सा उस पर ही निकालना शुरू कर देती है. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *