Nirbhik Nazar

लोन के लिए गया था बात करने, बैंक मैनेजर से हाथपायी के बाद ग्राहक की मौत…

सिवानः बिहार के सिवान जिले स्थित सुपौली के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बैंक मैनेजर की कथित पिटाई से एक ग्राहक की मौत हो गयी. बैंक की और हार्ट अटैक के कारण ग्राहक की मौत होने की बात कही जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों ने बैंक मैनेजर पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद बैंक में अफरातफरी मच गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने पचरुखी थाना का घेराव किया. पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में ले लिया है.

थाने का किया घेराव

मृतक का नाम तौफीक हुसैन बताया जाता है. वह सोनवर्षा गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि वह सुपौली की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लोन लेने के लिए बैंक मैंनेजर से बात करने गए थे. तभी बैंक मैनेजर से तौफीक हुसैन की कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते बात हाथापायी तक पहुंच गयी. जिसके बाद मैनेजर ने कथित रूप से तौफीक की पिटाई की, जिससे वह वहीं पर गिर गए और उनकी मौत हो गयी. इसके बाद वहां जमा लोग हंगामा करने लगे. थाने का घेराव किया.

पुलिस कर रही पूछताछ

आरोपी बैंक मैनेजर का नाम प्रमोद भारती है. स्थानीय लोगों की मानें तो मैनेजेर दबंग प्रवृत्ति का है. किसी भी ग्राहक से सही तरीके से बात नहीं करता है. लोगों ने मैनेजर के व्यवहार की शिकायत भी की थी. वहीं तौफीक के परिजनों ने बैंक मैनेजर पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. जिसके बाद लोगों ने पचरुखी थाना का घेराव कर अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस बैंक मैनेजर प्रमोद भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

“बैंक में एक ग्राहक की पिटाई से मौत होने की शिकायत लेकर 30 से 40 की संख्या में लोग आए थे. उनलोगों ने ग्राहक की हत्या करने का आरोप लगाया था. फिलहाल, मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी”

– राम बालक यादव, थाना प्रभारी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *