Nirbhik Nazar

Video: फ्लाइट में सिगरेट पीने से रोका तो महिला ने निवस्त्र होकर किया जमकर हंगामा, वीडियो आया सामने

न्यूज़ डेस्क दुनिया भर से प्लेन या फ्लाइट के तमाम मामले और वीडियोज सामने आते रहते हैं. कई बार यात्री अपनी गलत हरकतों के चलते चर्चा में आ जाते हैं तो कई बार एयरलाइंस की सर्विसेज ही धोखा दे जाती हैं. इसी कड़ी में हाल ही में एक महिला चर्चा में आ गई जब उसने सिगरेट पीने के चक्कर में पूरे फ्लाइट में बवाल काट दिया. इतना ही नहीं वह अपने कपड़े उतारने लगी. आखिरकार उसे अरेस्ट करके पुलिस के हवाले किया गया है.

टॉयलेट के पास सिगरेट पीनी शुरू

दरअसल, यह घटना स्‍टावरोपोल से मास्‍को जा रही एक फ्लाइट की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 49 साल की इस महिला का नाम अंझेलिका मोस्‍कविटिना है. इस महिला ने अचानक टॉयलेट के पास सिगरेट पीनी शुरू कर दी. उसे ऐसा करने से मना किया गया तो वह भड़क उठी. उसने कहा कि चाहे उसकी जान ले लो लेकिन वह सिगरेट तो पिएगी. जैसे ही उसे रोका गया उसने बवाल काट दिया. वह टॉपलेस होकर कपड़े उतारने लगी.

फ्लाइट में हथकड़ी पहनाई गई 

इतना ही नहीं इसके बाद वह कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने लगी. उसने यह सब सबके सामने आकर किया. इस दौरान फ्लाइट में बच्चों सहित अन्य यात्री भी मौजूद रहे. मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार बाद में इस आरोपी महिला यात्री को फ्लाइट में हथकड़ी पहनाई गई और फिर मॉस्को में उतरने पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

 

जब वह कॉकपिट में घुसने लगी

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि महिला ने किस कदर बवाल काटा है. महिला का यह नाटक 33000 फीट की ऊंचाई पर तब शुरू हुआ जब उसने खुद को शौचालय में बंद कर लिया और धूम्रपान किया. जब उसे अपनी सीट पर वापस जाने के लिए कहा गया, तो उसने खुद को सबके खड़ा करके ये हरकत कर दी. जब वह कॉकपिट में घुसने लगी तो उसे पकड़ लिया गया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *