Nirbhik Nazar

“हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई मे कांग्रेस ने निकाली यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद: VIDEO

बाजपुर: बाजपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस से किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और बेरोजगारों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उत्तराखंड में शुभारंभ किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को बांट कर राज करना चाहती है यही कारण है कि आज बंटवारे की राजनीति चल रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सरकार के इशारे पर बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के झांसे में नहीं आएगी और भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *