Nirbhik Nazar

11 बच्चों के जन्म के बाद भी नहीं पूरी हुई बच्चों की ख़्वाहिश ! पत्नी ने कराई नसबंदी तो पति ने घर से निकाला, अब पेड़ के नीचे सोने को मजबूर

भुवनेश्वर: ओडिशा में एक आदिवासी महिला को पति ने नसबंदी कराने पर घर से निकाल दिया। पति ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने घर में घुसने की कोशिश की तो तीर-धनुष से मार दूंगा। महिला ने 11 बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें एक बच्चा उसका मर चुका है।  यह घटना केन्दुझर के तेलकोई प्रखंड अंतर्गत आने वाले दिमिरिया गांव की है। जानकी देहुरी नाम की महिला अब पेड़ के नीचे रहने को मजबूर हो गई है। जानकी के पति रवि देहुरी का मानना है कि एक डॉक्टर ने जानकी का ऑपरेशन किया है, जिसके बाद उसकी पत्नी अपवित्र हो गई है।

हर साल गर्भवती होना शर्मनाक हो गया था-पीड़िता

स्थानीय आशा कर्मी ने जानकी को 10 साल से अधिक समय तक हर साल बच्चे को जन्म देने के खतरों के बारे में समझाया। जिसके बाद महिला ने नसबंदी करा ली। जानकी का कहना है कि मेरे पहले बच्चे की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान समय में मेरे 10 बच्चे हैं। मेरे लिए हर साल गर्भवती होना शर्मनाक हो गया था क्योंकि मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं। ज्यादातर महिलाएं नसबंदी करवा रही है। यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन मेरे पति को यह बात समझ में नहीं आ रही है। दिमिरिया गांव की आशा कार्यकर्ता बिजयलक्ष्मी बिस्वाल ने बताया कि मैं जानकी के स्वास्थ्य की स्थिति देख रही हूं, जो प्रत्येक प्रसव के बाद बद से बदतर हो गई है। वह कमजोर हो गई है। जानकी अब गर्भावास्था को झेल नहीं सकती है। इसके अलावा वह अपने सभी बच्चों के लिए भोजन भी जुटा सकती है।

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि मैंने उसे अस्पताल जाकर नसबंदी कराने के लिए कहा तो वह राजी हो गई। हालांकि, यह सुनने के बाद उसका पति भड़क गया। रवि उसे अपने घर के अंदर नहीं जाने दे रहा है। मैंने रवि को उसकी पत्नी की हालत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मेरी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है। वह धमकी दे रहा है कि अगर मैं उसके पास गई तो वह मुझे जान से मार देगा।

बीडीओ को किया गया सूचित

तेलकोई के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले को देखने का आश्वासन दिया है। अधिकारी ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और रवि को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेलकोई बीडीओ को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और जल्द ही इस मुद्दे को हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पति बोला-मुझसे पूछे बिना ऐसा करने की कैसे की हिम्मत

महिला के पति रवि देहुरी का कहना है कि उसने मुझसे पूछे बिना ऐसा करने की हिम्मत कैसे की। यह मेरी आत्मा को बाधित कर रहा है। मैं उसे घर में वापस क्यों रखूं?। अब रवि की पत्नी घर के सामने आम के पेड़ के नीचे रह रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *