Nirbhik Nazar

कैमूर में लॉक डाउन के दौरान वाहनों के परिचालन पर रोक, यह सेवाएं रहेगा चालू और यह बंद,जानिए

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

भभुआ/कैमूर : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसका पालन कराने के लिए गाइडलाइंस जारी किया गया है। प्रशासन द्वारा सरकार के गाइडलाइंस का लॉक डाउन के दौरान पालन कराया जायेगा। सरकार द्वारा जारी किए गाइडलाइंस के मुताबिक, सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। केंद्र तथा राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। लेकिन कैमूर जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई आदेश या सूचना नहीं जारी किया गया है।

बसों के परिचालन पर रोक
सभी कर्मशियल तथा प्राइवेट संस्थान भी बंद रहेंगे। कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टियूट आदि बंद रहेंगे। राजनीतिक, सामाजिक खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां बंद रहेगी। पार्क बंद रहेंगे। बसों के परिचालन पर रोक लगाया गया है। जबकि निजी वाहन को छूट दी गई है। जिसमें चार पहिया में तीन लोग तथा बाइक पर एक लोग के आने जाने का परमिशन है। 

बैंक व एटीएम खुला रहेंगे औद्यौगिक प्रतिष्ठान खुलें रहेंगे। इस दौरान मास्क लगाने के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा। वहीं मोबाइल की दुकानें, रिपेयरिग शॉप, गैरेज खोलने का अनुमति जिला प्रशासन से लेना होगा। जबकि बैंक व एटीएम खुले रहेंगे।

फल,सब्जी,किराना की दुकानें खुलेंगी  बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सिचाई, कृषि और पशुपालन विभाग को लॉकडाउन से मुक्त किया गया है। जो विभाग खुलेंगें उसमें कम से कम कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी। फल, सब्जी, अनाज, दूध, मछली की दुकानें खुलेंगी। दुकानें सुबह व शाम तय सीमा के अंदर तक ही खुलेंगी। 

निजी क्लिनिक व सरकारी अस्पताल खुला रहेंगे चिकित्सीय सेवा के लिए जिले में निजी क्लिनिक तथा सरकारी अस्पताल खुलें रहेंगे। जबकि होटल व रेस्टूरेंट खुले रहेंगे। लेकिन वहां से खाना पैक तथा डिलीवरी की सुविधा रहेगी। कोई भी खाना नहीं खाएगा। बहुत जरूरी हो तो ही निजी वाहनों से गाइडलाइंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर निकले।निर्माण सामग्री की दुकानें खुलेंगी। 

कृषि संबंधित गतिविधि पर रोक नहीं कृषि संबंधित गतिविधियों पर रोक नहीं रहेगी। लेकिन मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा। इस दौरान प्रशासन अपने तरफ से जांच अभियान चलाएगा। जबकि बिना काम से बाहर निकलने वालों पर प्रशासन जुर्माना के साथ दंडात्मक कार्यवाही भी करेगा।

ऑटो व ई रिक्शा चलेगा – डीएम कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने मीडिया को बताया कि जिले में बसों का परिचालन पर रोक रहेगा। लेकिन ऑटो व ई रिक्शा चलेगा। लेकिन मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के लिए तीन से चार लोग ही बैठेंगे। डीएम ने कहा कि यह दोबारा लॉक डाउन हमारे हक में है। क्योंकि पॉजिटिव केस की संख्या ज्यादा बढ़ रहा है। हालांकि अन्य जिलों की अपेक्षा कैमूर में संख्या कम है। लेकिन फिर भी सतर्क रहना होगा। उन्होने जिलेवासियों से लॉक डाउन का पालन करने का अपील किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *