Nirbhik Nazar

Graphic Era विवि:सोशल मीडिया हर किस्म के Promotion-Income-तरक्की का आज सबसे बड़ा हथियार:21 महकमों के अफसर ले रहे वर्कशॉप में Training  

देहरादून: Graphic Era Hill विवि में सोशल मीडिया पर वर्कशॉप में Experts ने कहा कि किसी भी किस्म के Promotion-तरक्की और कमाई के लिए आज ये माध्यम बेहद मजबूत जरिया हो चुका है.राज्य के 21 विभागों के अधिकारी इसके सही इस्तेमाल के गुर सीख रहे है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के इस आयोजन का उद्घाटन करने के दौरान ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जनरल डॉ संजय जसोला ने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में सरकारी अधिकारी सोशल मीडिया और इंटरनेट का सही और प्रभावी उपयोग करना सीखेंगे। कोडडैक कंपनी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग समय के साथ नई तकनीक नहीं सीखते हैं, वे रेस से बाहर हो जाते हैंl।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया में अपनी मौजूदगी रखना एक जरूरत है और सरकार की नीतियों के ज्यादा से ज्यादा प्रचार और आम जनता तक पहुंचने के लिए सरकारी अधिकारियों को सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग की जानकारी होनी चाहिए। ग्राफिक एरा के प्रोफेसर जर्नलिज्म व डायरेक्टर इंफ्रेस्ट्रॅक्टर डॉ सुभाष गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया जेब और जान दोनों बचा सकता है। जहां एक तरफ सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का बाखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं दूसरी आपदाओं की स्थिति में इसके उपयोग से लोगों और सरकारी मशीनरी को समय पर अलर्ट किया जा सकता है।

सुभाष ने मिसाल दी कि फरवरी-2021 में ऋषि-गंगा और धौली नदी में आए उफान के एक वायरल वीडियो ने न सिर्फ लोगो को अलर्ट किया बल्कि सरकार को समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाने का मौका भी मिला l स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के शिक्षक और ट्रेनिंग प्रोग्राम के संयोजक श्याम ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर उनके विभागों के ऑर्गेनिक और पेड सोशल मीडिया पेज बनाने की प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने सोशल मीडिया पर आए लोगों के कॉमेंट्स की सेंसिटिविटी एनलिसिस और टेक्स्ट माइनिंग पर जोर दिया. लोगो के रिव्यूज़ का सही विश्लेषण करके उन्हें विभागों की इमेज बिल्डिंग के इस्तेमाल का सही तरीका भी समझाया. जितेंद्र चौहान ने सरकारी विभागों के सोशल मीडिया के सही उपयोग से हुए असाधारण कार्यो पर प्रस्तुति दी।

ट्रेनिंग प्रोग्राम में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, सेरीकल्चर, कृषि और जल विद्युत निगम समेत 21 विभागों के अधिकारी शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन  श्वेता चौहान ने किया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर, डॉ आर गॉरी, स्कूल ऑफ मैंनेजमेंट की विभागाध्यक्ष डॉ रूपा खन्ना, डॉ हिमांशु करगेती, डॉ अजय सैनी, स्मिता कोठारी और अन्य शिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *