Nirbhik Nazar

मुर्गे के लालच मे पिंजरे मे फंस गया इंसान, लोगों ने VIDEO बनाकर कर दी वायरल, आप भी देखें…

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया. दरअसल, वन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था. इसके लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गे को रखा गया था, लेकिन जाल में तेंदुआ नहीं बल्कि एक इंसान फंस गया. लोगों ने जाल में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

दरअसल, इलाके में तेंदुए के पंजे के निशान दिखने के बाद वन विभाग की तरफ से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था. तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए उसमें एक जिंदा मुर्गा भी रखा गया था. लेकिन सुबह पिंजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक इंसान फंसा मिला. जिसके बाद वन विभाग की टीम भी हैरान हो गई. बताया जा रहा है कि ग्रामीण ने पिंजरे में जिंदा मुर्गे को देखकर उसे लालच आ गया. जैसे ही वह उसे पकड़ने के लिए पिंजरे में घुसा तो वह बंद हो गया. इसके बाद पूरी रात उसे पिंजरे में ही गुजारनी पड़ी.

सुबह जब ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए की जगह एक इंसान को देखा तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में कैद इंसान का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. पूरा मामला औरंगाबाद थाना क्षेत्र का है. अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *