Nirbhik Nazar

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत मुख्यालय मे विश्व संवाद केन्द्र वार्षिकी 2022 का विमोचन…

देहरादून: विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी 2022 विशेषांक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत मुख्यालय 15 तिलक रोड़ देहरादून में किया गया। वार्षिकी विशेषांक विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर, विजय जी निदेशक विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड एवं सुरेन्द्र मित्तल अध्यक्ष विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। वार्षिकी 2022 विमोचन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि  वार्षिकी-2022 में लेखकों ने समसामयिक विषयों पर अपने जो लेख लिखे हैं वे समाज में नकारात्मकता को सकारात्मकता प्रदान करने में काफी सहायक हैं। आज मीडिया की भूमिका समाज में सकारात्मक कार्य और संवाद को दिखाने की जरुरत है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए विषय से भटकाना ठीक नहीं है। कई मौके पर मीडिया में नकारात्मक समाचारों के प्रसारण से ऐसा प्रतीत होता है कि समाज में अच्छे काम हो ही नहीं रहे हैं। वर्तमान समय में मीडिया को समाज में सकारात्मक समाचारों को दिखाने की आवश्यकता है ताकि समाज को सही समय पर अच्छे संदेश मिले। इस संदेश को देकर राष्ट्र और समाज के विकास में सहभागी बनना होगा।

मुख्य वक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि आज अपने स्वरोजगार के माध्यम से लोग स्वयं आत्मनिर्भर हो रहे हैं और समाज को भी आत्मनिर्भर बना रहे हैं। मीडिया को समाज के स्वरोजगार और स्वावलम्वन की दिशा में हो रहे कार्यों को दिखाने की आवश्यकता है ताकि समाज में फैले नकारात्मकता दूर किया जा सकें। समाज को बदलने के लिए समाज की सज्जन शक्ति को जाग्रत होना होगा। समाज को बदलने के लिए सज्जन शक्ति को कोई न कोई अच्छा काम अपने हाथ में लेना पड़ेगा तभी हमारा सुप्त समाज सक्रिय होगा। वार्षिकी 2022 के सम्पादक डॉ दिनेश उपमन्यु ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि संघ की गतिविधियाँ समाज  के सामने आये,इसीलिए संघ के प्रचार विभाग की ओर से समय-समय पर जागरण पत्रिका एवं वार्षिकी प्रकाशित की जाती है। समाज में अच्छे विचारों को प्रदान करने के लिए यह एक उत्कृष्ट कार्य है। उन्होंने कहा कि वार्षिकी एक प्रकार से इतिहास लेखन का दस्तावेज है। इसमें 2022 की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख घटनाक्रमों को लेख के माध्यम से अपने विद्वान लेखकों के द्वारा सजीवता से संजोया गया है।

भारत की संस्कृति,प्रकृति व पर्यावरण की प्रहरी के रूप में

समाज के सकारात्मक विमर्श में मीडिया की भूमिका अहम

स्वरोजगार के माध्यम से लोग स्वयं बन रहे आत्मनिर्भर

कार्यक्रम का संचालन बलदेव पाराशर प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख ने किया। इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के अध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल ने विश्व संवाद केन्द्र की वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर सुशील कुमार जी क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख, तपन कुमार क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रमुख, राज कुमार टांग सचिन विश्व संवाद केन्द्र, किशलय प्रांत प्रचार प्रमुख, ब्रिजेश बनकोटी सह प्रांत प्रचार प्रमुख, संजय विक्रान्त वीर,

रणजीत सिंह ज्याला हिमालय हुंकार पत्रिका के सम्पादक, कमल किशोर डुकलान ‘सरल’,स्तंभ लेखक कमल किशोर डुकलान ‘सरल’ देवेन्द्र भसीन, शाक्य ध्यानी, जशपाल खत्री प्रांत बौद्धिक प्रमुख, राजेंद्र पंत प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख, भजन सिंह खत्री सह विभाग संघ चालक , विक्रम ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *