Skip to main content

Nirbhik Nazar

दर्दनाक ! सात फेरे लेने के 16 घंटे बाद दूल्हे की मौत, सेज पर इंतजार करती रह गई दुल्हन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मेरठ: मेरठ जनपद के सरधना में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में शादी की खुशियों से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो अचानक खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे को अपनी जीवनसाथी के साथ फेरे लिए महज 16 घंटे ही हुए थे और अब अचानक से उसकी दुनिया ही उजड़ गई। शादी में पूनम के साथ सात जन्म तक संबंध निभाने की कसम सहित सात फेरे लेने वाले दूल्हे सनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी के 16 घंटे बाद ही पूनम का सुहाग उजड़ गया। दूल्हन अपनी सेज पर दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई और वह उसे हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। गांव मैनापूठी निवासी कृष्णपाल के पुत्र सनी (22) की रविवार रात ही हापुड़ के गांव गालंद निवासी पूनम से शादी हुई थी। सोमवार अलसुबह तीन बजे हंसी खुशी पूनम को विदा कराया गया। सोमवार को दिनभर परिवार में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। महिलाएं सोमवार शाम संगीत कार्यक्रम की तैयारी में जुटी थीं।

वहीं, दुल्हा सनी अपने पड़ोसी संदीप के साथ कुछ सामान लेने के लिए सरधना की ओर गया था। देर शाम लौटते समय जैसे ही सनी और संदीप सरूरपुर थाने के सामने पहुंचे तो यहां चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों गिरकर घायल गए। बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई। इस हादसे से सनी और पूनम के परिवारों में मातम छा गया। सनी गुरुग्राम में किसी प्राइवेट कंपनी में सेवारत था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *