Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चाइल्ड सैक्स रैक्ट के मुख्य अभियुक्त प्यारे मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्यारे मियां को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से पकड़ा जा चुका है। श्रीनगर पुलिस ने प्यारे मियां को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल पुलिस की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है।
बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। प्यारे मियां फरार था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस को फरार प्यारे मियां उर्फ अब्बा के श्रीनगर में होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त प्यारे मियां को पकड़ा गया।