Nirbhik Nazar

यहाँ खुले में घूमते हैं जानवर और पिंजरे में रहते हैं इंसान, पढ़ें पूरा मामला…

न्यूज़ डेस्क घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं। कुछ लोगों को जहां ऐतिहासिक जगह पसंद होती है, तो वहीं कुछ लोग प्राकृतिक जगहों के शौकीन होते हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जू आदि देखना पसंद होता है। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें कुछ अनोखा देखना पसंद है, तो आज हम आपको बताएंगे दुनिया के एक ऐसे अनोखे जू के बारे में, जहां जानवर पिंजरे में नहीं, बल्कि बाहर खुले में घूमते हैं। यह सुनकर अगर आप भी हैरान रह गए हैं, तो आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच है। दरअसल, चीन में स्थित इस जू में आपको आम जू की तुलना में कुछ अलग ही नजारे देखने को मिलेंगे। यहां पर जानवरों की जगह इंसानों में पिंजरे में रखा जाता है, जबकि जानवर खुले में घूमते नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं, इस अनोखे जू से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में-

चीन में स्थित है अनोखा जू

चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित इस जू का नाम लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। साल 2015 में खोला गया यह जू एनिमल लवर्स के लिए एक बढ़िया जगह साबित होगी। यहां न सिर्फ आपको प्रकृति की खूबसूरती देखने को मौका मिलेगा, बल्कि जानवरों को करीब से देखने का भी एक अच्छा मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस जू में पिंजरे में बंद होने के लिए पर्यटक पैसे भी खर्च करते हैं। इस चिड़ियाघर में घूमने आने वाले लोगों को पिंजरे जैसी गाड़ियों में कैद करके घुमाया जाता है। इस दौरान जब जानवर लोगों के करीब आते हैं, तो वह उन्हें खाने के लिए मांस के टुकड़े भी देते हैं।

खुले में घुमते हैं जानवर

खुले में घुमते जानवरों के इस चिड़ियाघर में लोगों की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। जू में लगे कैमरे 24 घंटे पर्यटकों और जानवरों की निगरानी करते हैं। किसी भी आपातकाल स्थिति में यहां 5 से 10 मिनट में मदद पहुंच जाती है। साथ ही पर्टयकों को भी सख्त हिदायत दी जाती है कि वह अपने शरीर के कोई भी हिस्से को पिंजरे से बाहर न निकालें। इस अनोखे जू में आप शेर, बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, भालू जैसे खतरनाक जानवरों को बेहद नजदीक से देख सकते हैं।

रोमांचकारी अनुभव के शानदार जगह

अगर आप भी बेहद अलग और रोमांचकारी अनुभव महसूस करना चाहते हैं, तो चीन के इस अनोखा चिड़ियाघर जा सकते हैं। यहां आप न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे, बल्कि कई सारे खूंखार जानवरों को बेहद करीब से देख पाएंगे और एक अलग तरह के रोमांच का अनुभव कर पाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *