Nirbhik Nazar

बिजनौर : ड्राइवर के बिना कैसे स्‍टार्ट हुआ ट्रैक्‍टर ? सोच मे पड़े लोग,  शोरूम में घुसकर मचाई तबाही, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

बिजनौर: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक जूते के शोरूम के बार खड़ा ट्रैक्‍टर अचानक स्‍टार्ट होकर चल पड़ा। ताज्‍जुब की बात ये ही कि उस ट्रैक्‍टर पर कोई भी ड्राइवर भी नहीं था। इसके अलावा ना ही उसको किसी ने स्‍टार्ट किया था। लोग ये सोच में पड़ गए हैं कि जब ट्रैक्‍टर में कोई नहीं था तो अचानक ये कैसे स्‍टार्ट हो गया?

अचानक स्‍टार्ट हुआ ट्रैक्‍टर, शोरूम में घुसा

ये वायरल वीडियो बिजनौर का है जहां एक जूते के शोरूम के बाहर ये ट्रैक्‍टर खड़ा था। जो अचानक से स्‍टार्ट हो गया और जूते के शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया और तबाही मचा दी। ये पूरी घटना जूते के शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

काउंटर पर बैठा लड़का जान बचाकर भागता है

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का शोरूम के काउंटर पर खड़ा है तभी शोरूम के बाहर कुछ दूर पर खड़ा ट्रैक्‍टर अचानक स्‍टार्ट हो जाता है और शीशे के बने शोरूम में घुसने लगता है।तभी पूरा नजारा काउंटर पर खड़ा लड़का देखता है और जान बचाकर बाहर भागता है।

ट्रैक्‍टर शोरूम में घुसता है और फिर…..

देखते ही देखते बिना ड्राइवर का ये ट्रैक्‍टर जूते के शोरूम के सामने खड़ी बाइक और साइकिल को कुचलता हुआ शीशा तोड़कर शोरूम में घुस जाता है और भयंकर तबाही मचा देता है। हालांकि दुकान के अंदर से एक शख्‍स निकलता है औश्र ट्रैक्‍टर के पास पहुंच कर उसे ब्रेक लगाकर बंद करने में कामयाब हो जाता है। ट्रैक्‍टर के शोरूम में घुसते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनीसनी फैल गई।

जानिए कहां से ये आया ट्रैक्टर

बिजनौर के कोतवाली सिटी थाने के सामने जूते के शोरूम में ये घटना घटी। उसी समय थाने में समाधान दिवस चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए कई लोग ट्रैक्‍टर से भी आए थे। किशन कुमार के शख्‍स ने अपना ट्रैक्‍टर जूते के शोरूम के सामने पार्क किया था और वो थाने में समाधान दिवस अटेंन्‍ड करने चला गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *