Nirbhik Nazar

गांधी पार्क के बाहर पुलिस ने लगाये धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित क्षेत्र लिखे बैनर, उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उठाए सवाल…

देहरादून: बेरोजगार संघ के मुताबिक बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा गांधी पार्क देहरादून में गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह शुरू करना चाहा लेकिन बेरोजगार संघ के मुताबिक उत्तराखंड शासन प्रशासन ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन की आजादी के अधिकार की धज्जियां उड़ाई गई। प्रशासन द्वारा गांधी पार्क के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात करके गेट के दोनों छोर पर धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित क्षेत्र लिखे बैनर लगा दिए और उत्तराखंड बेरोजगार संघ को सत्याग्रह करने से रोका गया। जिसके बाद उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा गांधी पार्क के अंदर एक बैठक की गई जिसमें तमाम बेरोजगारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शनों को लेकर दोहरी नीति अपनाई जा रही है जिसमें राजनैतिक दलों और राजनैतिक दलों द्वारा पोषित संगठनों को अलग नियम कानून और उत्तराखंड बेरोजगार संघ को अलग कानून लागू है।

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि तानाशाही रवैए को अपनाकर बेरोजगारों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता हम कल भी अपनी मांगों को पर अडिग थे आज भी अडिग है और जब तक मांगें नहीं मानी गई तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बॉबी पंवार ने कहा धरना स्थल के लिए उचित स्थान ना मिलने तक कल से एकता विहार देहरादून में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही समय समय पर अनेक रणनीतियों के तहत आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान बेरोजगार संघ से सुरेश सिंह, सुशील कैंतुरा, सचिन खन्ना, अनिल नेगी, मुकेश, अनिल, रमेश चौहान, हरिओम भट्ट, नितिन दत्त, मोहन कैंतुरा, लुशुन टोडरिया, संदीप चौहान, कृष्णा प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

 

साभार – बॉबी पँवार

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *