Nirbhik Nazar

चारधाम यात्रा की तैयारियां ज़ोरों पर मगर कांग्रेस का सवाल यात्रियों की संख्या सीमित क्यों कर रही सरकार ?

देहरादून: बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को आधा अधूरा बताया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार यह दावा कर रही है कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां कर ली गई हैं तो फिर यात्रियों की संख्या सीमित क्यों की जा रही है.

यात्रा की तैयारियों पर उठाया सवाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार की तैयारियों की पोल इससे खुल गई है कि राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन सीमित किए हैं. लेकिन जब सरकार की तैयारियां पूरी हैं तो फिर यात्रियों के पंजीकरण सीमित संख्या में क्यों किए जा रहे हैं? असलियत यह है कि सरकार की यात्रा को लेकर कोई तैयारियां नहीं हैं. गणेश गोदियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा पर निर्भर रहने वाले लोग हर साल यात्रा शुरू होने का इंतजार करते हैं. लेकिन सरकार ने यात्रियों के पंजीकरण को सीमित कर दिया है. इससे पता चलता है कि सरकार की यात्रा को लेकर कोई तैयारियां नहीं हैं. उन्होंने यात्रा में उत्तराखंड के लोगों के भी रजिस्ट्रेशन किए जाने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड के लोगों के ऊपर अनावश्यक बोझ डाल रही है.

रजिस्ट्रेशन सीमित करने पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि यदि सरकार को पंजीकरण करना ही है तो अन्य राज्यों से यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन करने चाहिए. किंतु सरकार को यात्रियों की संख्या सीमित करने की बजाय बढ़ानी चाहिए. ताकि यात्रा पर निर्भर रहने वाले होटल व्यवसायी, ट्रांसपोर्टरों सहित तमाम लोगों को राहत मिल सके. लेकिन राज्य की सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि बीते साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा की सरकार की कोई तैयारी नहीं है. गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार इस साल होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर कर रही है. बीते साल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या को देखते हुए इस बार प्रदेश की सरकार यात्रा को सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रही है. लेकिन गणेश गोदियाल ने तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *