Skip to main content

Nirbhik Nazar

होली से पूर्व आबकारी की नींद टूटी, 23 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब ज़ब्त कर तस्कर को दबोचा.कार में शराब छुपाने का बनाया था विशेष केबिन..

देहरादून: होली का त्यौहार नजदीक आते ही  उत्तराखंड में अवैध शराब तस्करी का कारोबार जोर पकड़ लेता है.हिमाचल पंजाब व हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से तस्करी करने वाले शराब माफ़िया नया-नया पैंतरा अपनाकर अवैध शराब तस्करी में सक्रिय हो जाते हैं.ऐसा ही ताज़ा मामला तब सामने आया जब गुरुवार एकाएक नींद से जागते हुए आबकारी विभाग की ऋषिकेश इकाई ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी रिंग रोड क्षेत्र में एक तस्कर के घर और दुकान से छापेमारी कर 251 बोतल अंग्रेजी शराब और 48 हाफ़ बोतल सहित कुल 23 पेटियां चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब ज़ब्त की.

आबकारी टीम के अनुसार अक्षय कुमार पुत्र दिनेश कुमार नाम के गिरफ्तार तस्कर द्वारा अपनी सेंट्रो कार में शराब छुपाने के लिए विशेष तौर पर केबिन बनाई गई है.कार के सीट और दरवाजों के इसी जगह बनाई हैं जहाँ आसानी से काफ़ी मात्रा में शराब छुपाकर तस्करी की जाती थी. मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर अभियुक्त को तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ भारी मात्रा में चंडीगढ़  मार्का अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया है. तस्कर के खिलाफ 03/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज क्या गया है.वही तस्कर से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही हैं.बता दें कि  आबकारी आयुक्त के निर्देशनुसार होली से पूर्व चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ये धरपकड की कार्रवाई की जा रही हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *