Nirbhik Nazar

बोलता है यूपी मे योगी का काम,  मजदूर ने छाती पर गुदवा लिया ‘बुलडोजर बाबा’ नाम…

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की बुलडोजर (Bulldozer) पॉलिसी कई लोगों को खटकती है लेकिन कई ऐसे लोग भी है जो उनके इस अंदाज को बहुत पसंद करते हैं. यूपी विधानसभा चुनाव में तो सीएम योगी को लोग प्यार से ‘बुलडोजर बाबा’ (Bulldozer Baba) तक कहने लगे थे और अब तो ये नाम फेमस हो गया है. इसकी जीती जागती मिसाल देखने को मिली यूपी के हमीरपुर (Hamipur) जनपद में. जहां एक मजदूर ने अपनी छाती पर ही बड़े-बड़े शब्दों में बुलडोजर बाबा गुदवा लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है उसका नाम विशाल है जो नौबस्ता इलाके में रहता है और कूड़ा बीनने और मजदूरी करने का काम करता है. विशाल सीएम योगी आदित्यनाथ का फैन है. फैन भी वो ऐसा वैसा नहीं है बल्कि उसे अगर सीएम योगी जबरा फैन कहा जाए तो वो भी गलत नहीं होगा. मुख्यमंत्री का मुरीद होने की वजह से उसने अपने सीने पर बड़े-बड़े शब्दों में बुलडोजर बाबा भी गुदवा लिया है.

छाती पर गुदवाया बुलडोजर बाबा

एक दिन विशाल जब कूड़ा बीन रहा था तो एक शख्स की इस पर नजर पड़ी. जब उसने छाती पर बुलडोजर बाबा गुदा देखा तो वो भी हैरान रह गया. जिसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद सीएम योगी का ये फैन सुर्खियों में आ गया है. विशाल का कहना है कि वो कूड़ा बीनने का काम करता है, किसी की चोरी नहीं करता है. उसने कहा कि वो सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत बड़ा फैन है. सीएम योगी को लोग बुलडोजर बाबा भी कहते हैं इसलिए अपना प्यार दिखाने के लिए उसने अपने सीने पर बुलडोजर बाबा गुदवाया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *