Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘इंसाफ’ की लड़ाई लड़ेंगे कपिल सिब्बल! 11 मार्च को जंतर मंतर पर विपक्षी नेताओं के सामने रखेंगे मिशन 2024 का एजेंडा, ‘इंसाफ के सिपाही’ वेबसाइट भी करेंगे लॉन्च 

नई दिल्ली : साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से विपक्ष की तगड़ी तैयारी चल रही है. एक तरफ कांग्रेस का कहना है कि वह तमाम विपक्षी नेताओं के मिशन 2024 का नेतृत्व करने जा रही है. वहीं, अब राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने भी इसे लेकर नए मंच का एलान कर दिया है. उन्होंने अपने इस मंच का नाम ‘इंसाफ’ रखा है कपिल सिब्बल का कहना है कि वह इस 11 मार्च को इस मंच के जरिये जंतर मंतर पर अपना एजेंडा रखेंगे. उन्होंने इस दौरान विपक्ष के तमाम नेताओं से इसमें जुड़ने के लिए कहा. उनकी अपील है कि इसमें आम लोग, वकील, विपक्षी नेता, मुख्यमंत्री और तमाम नेता उनका साथ दें, ताकि इस गुलामी को खत्म किया जा सके.

‘इंसाफ के सिपाही‘ वेबसाइट भी करेंगे लॉन्च 

शनिवार (4 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिब्बल ने कहा कि वह आगमी 11 मार्च को जंतर-मंतर पर एक मुहिम की शुरुआत के तहत न्यू विजन ऑफ इंडिया (New Vision Of India) पेश करेंगे. सिब्बल ने कहा कि वह पहल के सबसे आगे वकीलों के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए “इंसाफ” और एक वेबसाइट ‘इंसाफ के सिपाही’ लॉन्च कर रहे हैं.

‘सबसे आगे होंगे वकील‘

सिब्बल ने कहा कि यह विपक्षी नेताओं और आम लोगों सहित सभी के लिए कार्यक्रम में शामिल होने का खुला निमंत्रण है. उन्होंने अपनी पहल के लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों और नेताओं का समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का मंच होगा जहां वकील सबसे आगे होंगे. उनका कहना है कि Insaafkesipahi नाम की वेबसाइट अन्याय, भ्रष्टाचार, राजनीतिक विरोधियों, दलितों और अन्य पिछड़ों के दमन के खिलाफ आवाज उठाने में मदद करेगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *