Nirbhik Nazar

पुलिस ने की जिला प्रशासन से पैरवी, मुख्य सड़क और चौराहों पर न दिये जाएँ शराब के ठेकों को लाइसेंस…11 ठेके बन रहे ट्रैफिक मे बाधा

देहरादून: शहर में शराब के 11 ठेके ट्रैफिक में बाधा बन रहे हैं। पुलिस ने जिला प्रशासन को मुख्य सड़क और चौराहों पर शराब के ठेकों को लाइसेन्स नहीं देने की पैरवी की है। ऐसे ठेकों के बाहर वाहन खड़े होने से जाम लगने की समस्या का हवाला देते हुए लाइसेंस नवीनीकरण में इसका ध्यान रखने का सुझाव दिया है। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने पत्र के जरिये बताया कि शहर में व्यस्त सड़कों के किनारे शराब के ठेके खुले हुए हैं। कई जगह सड़कों की चौड़ाई कम है और वाहनों का दबाव रहता है।

 

अक्सर दोपहर बाद बड़ी संख्या में ग्राहक इन ठेकों में पहुंचते हैं। वाहन सड़क घेरकर यहां- वहां खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। यातायात बाधित होने से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां सड़कों की चौड़ाई कम है, वहां समस्या ज्यादा हो रही है। एसपी ट्रैफिक ने बताया, ऐसे 11 ठेके चिह्नित किए गए हैं, जहां बॉटलनेक की स्थिति बन रही है। पत्र में सुझाव दिया गया कि शराब के ठेकों को लाइसेंस देने से पहले ट्रैफिक पुलिस से भी एनओसी का नियम लागू किया जाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *