Nirbhik Nazar

खबर ज़रा हटके ! शराब पीकर टल्ली हो गया घर मे घुसा चोर, पड़ोसियों बुला ली पुलिस मचा दिया शोर…

बागपत: बागपत जिले में छपरौली थाना क्षेत्र के नंगला गांव में चोरी करने के लिए युवक दीवार फांदकर मकान में घुस गया। चोरी करने के बजाय वहां रखी शराब पीकर नशे में इतना धुत हो गया कि वहीं पर लेट गया। नशा कुछ कम होने के बाद युवक जब बाहर निकला लगा तो लोगों ने पुलिस को बुलाकर उसे पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिवार के सदस्य गए थे बाहर

इंस्पेक्टर छपरौली रवि रतन सिंह ने बताया कि सिनौली गांव का रहने वाला प्रयांक रविवार रात नंगला गांव में दीवार फांदकर एक घर में कूद गया। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। प्रयांक ने सेफ का ताला तोड़ा तो उसमें उसे शराब की बोतल दिखाई दे गई। इसके बाद उसने शराब पी ली। वह इतने नशे में हो गया कि वहीं पर लेट गया।

नशा उतरा तो पुलिस ने दबोचा

सोमवार दोपहर बाद उसका नशा उतरा तो वह दीवार फांदकर घर से बाहर निकलने लगा। उसे पड़ोसियों ने देख लिया, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया और थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने यह सारी जानकारी दी, जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *