Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘सबका पर्दाफाश करूंगा’, ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा- शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की होगी अगली गिरफ्तारी

नई दिल्ली : ठग सुकेश चंद्रशेखर की शुक्रवार (10 मार्च) को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेशी हुई. इस दौरान उसने दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Excise Policy) में अभी और गिरफ्तारियां होने का दावा किया. इतना ही नहीं उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर कई बड़े आरोप लगाए और जल्दी ही उनकी गिफ्तारी होने की भी बात कही. सुकेश ने कहा कि शराब नीति मामले में केजरीवाल वजीर का काम कर रहे हैं. केजरीवाल अपने टास्क को बखूबी निभा रहे हैं. उसने कहा कि शराब नीति से उसका कोई लेना देना नहीं है लेकिन वह एक-एक का पर्दाफाश करेगा. सुकेश इससे पहले भी कई तरह के दावे कर चुका है. इससे पहले उसने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) वीके सक्सेना को एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें दावा किया गया था कि उनके सेल (मंडोली जेल में) के सीसीटीवी फुटेज लीक हो रहे हैं और ऑनलाइन शेयर किए जा रहे हैं.

शराब नीति मामले को लेकर खतरे में AAP

दरअसल, शराब नीति मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर खतरा लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में आप के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इस बीच अब सुकेश के इस तरह के दावे भी आप के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. हालांकि, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर वह इससे पहले भी इस तरह का दावा कर चुका है.

100 करोड़ की रिश्वत का आरोप 

आरोप है कि 2021-22 में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने से संबंधित दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के जरिए कुछ कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की कोशिशें की गई थीं. दक्षिण भारत के इन कारोबारियों ने कथित तौर पर इसके लिए 100 करोड़ की रिश्वत दी थी. इस मामले को लेकर सिसोदिया से लगातार पूछताछ जारी है.

By ABP न्यूज़

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *