Nirbhik Nazar

रात को लेकर हुई बात ! पति ने पूरी नहीं की इच्छा, विवाहिता ने लगा ली फांसी…

अमरोहा: होली के दिन पति ने मायके नहीं छोड़ा तो विवाहिता ने ससुराल आते कीटनाशक पीकर जान दे दी। तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पहले मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए।

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसके बेटे की शादी पड़ोस के गांव में रहने वाले किसान की बेटी के साथ तीन महीने पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक विवाहिता पहली होली मनाने के लिए अपने मायके गई थी। इसके बाद होली वाले दिन युवक विवाहिता को बुलाने चला गया। बताते हैं कि विवाहिता ने अपने पति से रात रुकने के लिए कहा था, लेकिन युवक नहीं रुका और विवाहिता को लेकर घर आ गया। इसी बात से नाराज विवाहिता और युवक के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद रात को ही विवाहिता ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया।

उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने विवाहिता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के मायके गांव वाले पहुंच गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *