Skip to main content

Nirbhik Nazar

नई नवेली दुल्हन ले गई ससुराल से नकदी और लाखों के जेवर, दूसरी शादी कर ली मायके मे जाकर ! पढ़ें पूरा मामला…

फर्रुखाबादः जिले में एक नई नवेली दुल्हन ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. शादी के 5वें दिन ससुराल से चौथ की विदाई पर दुल्हन मायके गई, इस दौरान उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर ससुराल से 6 लाख रुपए के जेवर और 55 हजार रूपए नकद घर में रखे बक्से में से निकाल लिए. दुल्हन के विदाई के बाद सुसराल वालों को बक्से का ताला टूटा मिला. बाद में जब लड़के वालों ने लड़की पक्ष को फोन किया तो पता चला कि दुल्हन ही जेवर और पैसे लेकर गई है. लड़की पक्ष के लोगों ने लड़की की ससुराल में विदाई पर गहने और पैसे साथ भेजने की बात कही. लेकिन जब लड़के वाले लड़की की विदाई कराने गए तो पता चला कि लड़की ने दूसरी शादी कर ली है. पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

थाना मऊदरवाजा प्रभारी अमोद कुमार ने बताया कि मोहल्ला मौलवी बदन खां के रहने वाले कृष्ण सिंह चौहान के बेटे अमित चौहान की शादी कानपुर के मरखरा निवासी महेश चंद्र की पुत्री साधना से 11 फरवरी को हुई थी. महेश चंद्र शादी के चार दिन बाद 15 फरवरी को चौथ की विदाई कराने फर्रुखाबाद पहुंचे थे. इस दौरान श्री कृष्ण और उनकी पत्नी बहू की विदाई की तैयारी में लगी रहे. आरोप है कि इसी दौरान वो बाजार में कुछ सामान खरीदने चले गए और मौका पाकर उनकी बहू साधना और उसके परिजनों ने ताला तोड़कर घर के बक्से रखे 55 हजार रुपए और करीब 6 लाख रुपए का जेवर निकाल लिया.

बहू की विदाई के बाद जब श्री कृष्ण और उनकी पत्नी ने देर शाम बक्सा का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए, उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे. इसके श्री कृष्ण ने लड़की पक्ष को फोन किया और महेश चंद बात की. थोड़ी देर बाद के टालमटोल के बाद महेश चंद ने बेटी के ससुराल लौटने पर जेवर और रुपए वापस लौटाने की बात कही.

श्री कृष्ण का आरोप है कि इस दौरान जब वह 27 फरवरी को बहु की विदाई के लिए कानपुर गए तो पता चला उनकी बहू ने दूसरे युवक से शादी कर ली है. इसके बाद जब उन्होंने लड़की पक्ष से जेवर और गहने लौटाने की बात कही तो लड़की वालों ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी. मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के साथ शादी के मध्यस्थता करने वाले बाबू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच का जा रही है. जांच जो भी तथ्य निकलकर आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *