Nirbhik Nazar

कुत्ते की बारात इलेक्ट्रिक कार मे आई, डोली मे हुई कुतिया की विदाई, क्या देखी है कहीं ऐसी शादी ? नहीं, तो देख लीजिये ये VIDEO  

न्यूज़ डेस्क: शादियां तो आपने ढेरों अटेंड की होंगी, लेकिन आज हम जिस शादी की बात करने जा रहे हैं वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा. सोशल मीडिया पर जो क्लिप वायरल हुई है, वो कोई ऐसी-वैसी शादी की नहीं है. इसमें एक परिवार बड़े ही धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अपने पालतू कुत्तों का ब्याह (Dogs Wedding) कराते हुए नजर आता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. इस ग्रैंड सेरेमनी में ‘दूल्हा’ कार से एंट्री लेता है और ‘दुल्हन’ डोली में विदा होती है. आइए देखते हैं ये वीडियो.

यहां देखें कुत्ते की अनोखी शादी का वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार अपने पालतू कुत्तों की शादी करवा रहा है. ये कोई छोटा-मोटा आयोजन नहीं था, बल्कि आम शादियों की तरह ही इसमें भी ढेर सारे मेहमानों को न्योता दिया गया था. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘दूल्हा’ इलेक्ट्रिक कार टॉय में बैठकर सेरेमनी में एंट्री लेता है, वहीं ‘दुल्हन’ की एंट्री भी देखने लायक है. एनिमल लवर्स खासकर डॉग प्रेमियों के लिए यह वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं है. शादी के बाद बाकयादा दुल्हन के कपड़ों में कुत्ते को डोली में विदा भी किया जाता है.

हालांकि, देश के किस शहर का ये वीडियो है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसे ट्विटर पर @Hatindersinghr3 नाम के हैंडल से यूजर हतिंदर सिंह ने शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन दिया है, ‘उन्होंने अपने कुत्तों के लिए पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की.’ पोस्ट को अब तक लगभग 10 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि क्लिप देखने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर का कहना है, पैसा ज्यादा होने का नतीजा. वहीं, दूसरे ने लिखा है, अब यही देखना बाकी रह गया था

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *