Nirbhik Nazar

शिक्षक बना हैवान ! कक्षा की बच्चियों को गंदा वीडियो दिखाकर की अश्लील हरकत, अब हुआ गिरफ्तार…

गोंदिया: गुरु बिना ज्ञान नहीं ऐसा अक्सर कहा जाता है, गुरु ही होते है जो हमें जीवन जीने का सही रास्ता बताते है, लेकिन वर्तमान में टीचर से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे है जो गुरु-शिष्य के रिश्ते पर कालिख पोत रहे है, जी हां महाराष्ट्र (Maharashtra) के गोंदिया(Gondia) तालुका से एक ऐसी ही घठना सामने आई है, जिसके बारे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

8 छात्रों के साथ यौन शोषण

आपको बता दें कि गोंदिया तालुका के एक स्कूल के शिक्षक ने अपने छात्रों के साथ अश्लील हरकत की है। ऐसे में अब छात्रों के परिवार वालों ने इस घटना को लेकर रोष व्यक्त किया है। दरअसल इस घटना में कक्षा के अंदर एक या दो नहीं बल्कि आठ छात्रों के साथ यह अश्लील हरकत की है। ऐसे में अब इस शिक्षक के खिलाफ रावणवाड़ी पुलिस में बाल यौन शोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानें क्या है पूरा माजरा

जैसा कि हमने आपको बताया गोंदिया के इस शिक्षक पर अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया जा रहा है। इससे शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोपी शिक्षक की पहचान संजय अग्रवाल के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गोंदिया तालुका में जिला परिषद हिंदी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत आरोपी शिक्षक ने पांचवीं कक्षा की सामने की मेज पर बैठी लड़कियों को अश्लील वीडियो दिखाया। उसने वीडियो दिखाते हुए लड़कियों को बुरी तरह छुआ।

टीचर को किया गिरफ्तार

इसके बाद पीड़ित छात्रों ने जब इस बारे में अपने माता-पिता को बताया तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद आक्रोशित माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में रावणवाड़ी पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *