Nirbhik Nazar

पिता ने Instagram पर बॉयफ्रेंड के साथ देखा बेटी का वीडियो, गुस्से में मारी गोली, बचाने आई मां की भी मौत

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद (Chitrakoot) में एक पिता ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी बेटी का बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो देखने पर आवेश में आकर बेटी को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी. बीच बचाव करने आई मां को भी गोली लग गई जिससे हादसे में दोनों मां बेटी की मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सिमरदहा गांव का है. नंद किशोर त्रिपाठी नाम के व्यक्ति की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रह रही थी. तभी वहां पंकज यादव नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया.

होली के त्योहार में खुशी त्रिपाठी अपने घर आई हुई थी. इसी दौरान उसके पिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी खुशी त्रिपाठी का एक युवक के साथ वीडियो देख लिया. जिसके बाद आवेश में आकर उसके पिता ने अपनी बेटी को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने लगा तभी बीच-बचाव के लिए खुशी की मां सामने आ गयी जिससे पहली गोली उसकी पत्नी को लग गई और दूसरी गोली उसकी बेटी को लग गई. मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी को लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों से देखते ही मृत घोषित कर दिया है.

घटना में मां-बेटी दोनों की मौत

इस घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और अपनी बेटी को गोली मार दिया जिससे दोनों की मौत हो गई है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी पिता को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई है. जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा. इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने की जो बात कही जा रही है उसकी जांच की जा रही है जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *