Nirbhik Nazar

सीरियल किलर नहीं “किसर” हुआ सीसीटीवी मे क़ैद ! महिला को जबरन चूम कर फरार, पुलिस कर रही मिलने का इंतज़ार…VIDEO

मुई: आपने सीरियल किलर के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन इन दिनों बिहार के जमुई में एक किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ये किसर एक युवक है जो अंजान महिला को अचानक किस कर भाग गया है. जमुई से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जहां सदर अस्पताल परिसर में एक महिला किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी. इसी दौरान युवक पीछे से आता है और जबरदस्ती महिला को किस करने लगता है. महिला जब तक कुछ समझ पाती युवक महिला को जबरन चूम कर वहां से फरार हो जाता है.  घटना जमुई सदर अस्पताल परिसर (Jamui Sadar Hospital) की है.. घटना 10 मार्च शुक्रवार की बताई जी रही है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

महिला स्वास्थ्यकर्मी सदर अस्पताल में 2015 से कार्यरत है. महिला ने कहा कि उसके साथ इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई. शुक्रवार 10 मार्च को जब वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी तभी अस्पताल की दीवार फांद कर एक युवक दौड़ते हुए उसके पास आया. उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकत कर भाग गया. इसके पहले वह कुछ समझ पाती युवक फरार हो गया था. यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

इधर इस पूरे मामले में पीड़ित महिला ने जमुई के टाउन थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. महिला ने न्याय की गुहार लगाई है. इधर पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुट गई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपित युवक की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सदर अस्पताल की बाउंड्री काफी नीचे

पीड़िता ने कहा कि महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं हैं. सदर अस्पताल की बाउंड्री काफी नीचे है. कुछ भी हो सकता है. सीएस को और एसएमओ को भी बोल चुके हैं. महिला को सुविधा दी जाए ताकि वो काम कर सकें. जमुई डीएसपी राकेश कुमार ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. छानबीन की जा रही है. एफआईआर दर्ज कार्रवाई की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *