Nirbhik Nazar

चेन स्नेचर का हाथ पकड़कर महिला चिल्लाई, लोगों ने जमकर कर दी धुनाई, नाकाम हो गई लुटेरे की कोशिश…

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट काली मंदिर के पास सुबह पार्क में टहलने आई एक महिला से बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की. झपटमारों ने जैसे ही महिला के कंधे पर हाथ रखा, तो महिला ने उसे दबोच लिया. इसके बाद महिला जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाने लगी. महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकठ्ठा हो गए. इन लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर धून दिया.


भीड़ आरोपी को बेदम पीटा

बताया जाता है कि आरोपी दोनों युवक बाइक से आये थे. इन दोनों ने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की. हालांकि, ये महिला के गले पर जैसे ही हाथ रखा, तो उसने देख लिया. इसके बाद महिला ने अपनी चैन को जोर से पकड़ लिया और जोर से चोर चोर चिल्लाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए. इन लोगों ने दो युवकों में से एक को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी की पहले लोगों ने धुनाई की. इसके बाद गोलमुरी थाना से आए पुलिस के हवाले कर दिया.

12 घंटे में दूसरी यह घटना

गौरतलब है कि 12 घंटे में ये दूसरी वारदात है. बीती रात मानगो में भी एक स्कूटी सवार से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दोनों झपटमार मानगो के बताए जा रहे हैं. गोलमुरी थाने के एसआई गोपाल ने बताया कि पूछताछ में इसके दूसरे साथी का पता लगाया जाएगा और आगे कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और शहरी लाइट स्टाइल को मेंटेन करने के चक्कर में बड़ी संख्या में युवा अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं. इस तरह की घटनाएं अब छोटे से लेकर बड़े महानगरों तक में आम होती जा रही है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *