Nirbhik Nazar

बाराती करते रह गए इंतज़ार, दुल्हन हो गई आशिक के साथ फरार, बैरंग लौटी बारात, लगा रह गया टैंट…

जमुई. बिहार में एक अजीबोगरीब घटना हुई. यहां शादी से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी के संग फरार हो गई जिस कारण दूल्हे और बारातियों को मायूस हो खाली हाथ बगैर दुल्हन के वापस लौटना पड़ा. फेरों से पहले दुल्हन के फरार होने की घटना जमुई जिला की है. जानकारी के अनुसार दुल्हन जिस प्रेमी के संग फरार हुई है, वह रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं. दोनों का प्रेम प्रसंग बीते कई वर्षों से चल रहा था. इसको लेकर दोनों परिवार के बीच मतभेद के साथ मुकदमेबाजी भी हो चुकी थी. कल्याणपुर गांव के कारू यादव की बेटी आरती कुमारी की शादी मंगलवार की रात 14 मार्च को होनी थी. इसको लेकर देवघर झारखंड के देवघर से बारात भी आई थी. शादी को लेकर दूल्हा और बारात भी आ चुकी थी. पंडाल सज चुके थे, भोज-भात की तैयारी भी हो चुकी थी. रात 11 बजे बारात भी झारखंड के देवघर के संथाली गांव से आ गई. डीजे की संगीत पर लोग डांस कर रहे थे. तभी अचानक लड़की पक्ष के परिवार वालो को जानकारी लगी कि लड़की अपने प्रेमी जो उसका रिश्ते में भाई भी लगता है, अरविंद यादव नाम के युवक के साथ भाग गई,  फिर क्या यह बात जंगल में आग की तरह फेल गई.

घटना की जानकारी बारात पक्ष के लोगों तक पहुंची तब सभी अधूरे मन से बारात और दूल्हे को वापस लौटना पड़ा. मालूम हो की लड़की और लड़का के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर कई दफा विवाद हुआ था. मामला थाना तक पहुंचा था, मुकदमाबाजी भी हुई, बाद में आपसी सहमति के आधार से मामला समझौता कर लिया गया था. शादी के दिन प्रेमी के साथ दुल्हन के भागने की घटना वह भी रिश्ते में भाई लगने वाले के साथ फरार होने की  घटना इलाके चर्चा का विषय बना है. इस घटना के बाद लड़की और शादी करने आए बाराती पक्ष में मायूसी दिखे. मामले की जानकारी के बाद सिमुलतला पुलिस दुल्हन लेकर भागे युवक की मां से पूछताछ कर रही है…

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *