Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने किया गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, सीएम बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बना रही सरकार…

गैरसैंण: भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद देहरादून लौटने से पहले आज सुबह अचानक सीएम धामी गैरसैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच कर वहां निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली. डॉक्टरों, अधिकारियों और मरीजों से भी सीएम धामी ने बात की. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में खासकर राज्य के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने का काम हमारी सबसे बड़ी और पहली प्राथमिकता है.

सीएम धामी अचानक गैरसैंण सामुदायिक केंद्र पहुंचे

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नए भवन का काम तेज़ी से चल रहा है. ये देख कर उनको अच्छा लगा. उन्होंने कार्यदाई एजेंसी को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं. आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है. इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है.

पहाड़ी इलाकों में डॉक्टरों की कमी

उत्तराखंड में और खासकर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद कई घोषणा हुई थी. इनमें से अस्पताल का निर्माण भी एक घोषणा थी. राज्य की सरकार को चाहिए कि अस्पताल के साथ साथ पहाड़ों में डाक्टरों की भी बेहतर व्यवस्था करें, ताकि मरीजों को नीचे आते आते परेशानी का सामना ना करना पड़े. क्योंकि पहाड़ों में सड़क हादसे हों या महिला की डिलीवरी सभी में मरीजों को रेफर इसलिए कर दिया जाता है, क्योंकि या तो डाक्टर नहीं होते या फिर वो मशीनें नहीं हैं, जिससे मरीज का चेकअप हो सके.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *