Nirbhik Nazar

कार में बैठी महिला को सड़क पर घसीटा और पति ने पत्नी को पीटा ! सास और बेटी के साथ किया था पति का पीछा, पढ़ें पूरा मामला…

कुरुक्षेत्र: गैर महिला से कार में आशिकी करते हुए पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक तो पत्नी के कोप और भीड़ की छित्तर परेड से बचने के लिए कार में महिला मित्र को छोड़कर भाग गया। पत्नी ने पति की महिला मित्र की जमकर धुनाई की। जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 मार्केट की मुख्य सड़क पर एक कार धीरे-धीरे चल रही थी। इसी कार की पीछे एक दूसरी कार थी। इस कार से उतरी महिला आगे चल रही कार के शीशे पर तेज-तेज हाथ मार कर तेज आवाज में कह रही थी कार रोक।

कार में बैठी महिला को सड़क पर घसीटा

जैसे ही कार रुकी दरवाजा खोल महिला कार के अंदर पिछली सीट बैठ गई। कार चला रहे व्यक्ति से झगड़ने लगी और कार में आगे बैठी महिला से मारपीट करने लगी। इतने में चालक सीट पर बैठा युवक कार से उतर कर भाग गया। इसके पिटाई महिला ने अगली सीट पर बैठी महिला को बाहर सड़क पर घसीट लिया और मारपीट करने लगी। इसके बाद इकट्ठा हुई भीड़ को समझने में देर नहीं लगी।

सास और बेटी के साथ किया पीछा

महिला का पति अपनी महिला मित्र के साथ कार में घूम रहा था। महिला को इसकी कहीं जानकारी लग गई। वह भी दूसरी कार में अपनी सास और बेटी को बैठाकर पीछा करने लगी। सेक्टर-17 में आते-आते उसने अपने पति को पकड़ लिया। पिटाई के बाद पति व महिला को सामने एक दुकान में ले गई और वहां पिटाई की। मौका पाकर वह महिला भी फरार हो गई।

पत्नी को गैर पुरुष के साथ होटल में पकड़ा

एक अन्य मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी को शहर के एक होटल के एक कमरे में गैर पुरुष के साथ पकड़ लिया। इस दौरान पूर होटल में हंगामा मच गया। युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। इस दौरान वह कह रहा था कि उसे पहले से ही अपनी पत्नी पर शक था। लेकिन उसके पास कोई सुबूत नहीं था।

युवक को भेजा जेल

होटल में हंगामा के होने की सूचना पर सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को उसके मायके वालों को सौंप दिया जबकि उस युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसके साथ महिला होटल में रुकी थी। युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *