Nirbhik Nazar

स्टेट हाईवे पर बने 207 सिंगल लेन पुल अपग्रेड होकर बनेगे डबल लेन, शासन स्तर पर आदेश जारी, डीपीआर बनाने का काम शुरू

देहरादून: प्रदेश में स्टेट हाईवे पर बने 207 सिंगल लेन पुलों को अपग्रेड करते हुए डबल लेन में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। बी कैटेगरी के इन पुलों को अपग्रेड करते हुए एक कैटेगरी का बनाया जाएगा। प्रथम चरण में सौ पुलों को डबल लेन में बदलने की तैयारी है। पुलों की भार क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। शासन स्तर पर इसके निर्देश दे दिए गए हैं। डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य में बीते कुछ वर्षों में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। इससे सड़कों पर भी अत्यधिक दबाव बढ़ा है। प्रदेश में सड़कों का काम तो तेजी से आगे बढ़ा है, लेकिन उसके सापेक्ष पुल अपग्रेड नहीं हो पाए हैं। बीते दिनों शासन ने जिलों से रिपोर्ट मांगने के बाद ऐसे 207 पुलों को चिह्नित कर अपग्रेड करते हुए सिंगल लेन से डबल लेन में बदलने का फैसला लिया था।

इसके तहत अब कवायद शुरू हो गई है। प्रथम चरण में सौ पुलों पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिक दबाव वाली सड़कों पर स्थित पुलों की भार क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। इसके तहत पुलों की भार क्षमता को 100 टन से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा होने से भारी वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। इससे यातायात को सुविधा होगी।

प्रदेश में 207 सिंगल पुलों को अपग्रेड किया जाना है। जिलों की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम चरण में 100 पुलों को अपग्रेड किए जाने का फैसला लिया गया है। डीपीआर का काम पूरा होते ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव लोनिवि

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *