Nirbhik Nazar

BJP सांसद निशिकांत दुबे के नगरवधु वाले ट्वीट पर, महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह का पलटवार

गोड्डा: गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के नगरवधु वाले ट्वीट पर महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पलटवार किया है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि नगरवधु ही क्यों? निशिकांत दुबे वेश्या ही बोल देते। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इसमें छिपाकर बोलने जैसा क्या था। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वो भी हमारे समाज का हिस्सा हैं। बीजेपी सांसद ने वेश्या बहनों का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद की मानसिकता में दिक्कत है। शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया गलत मानसिकता मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह चीपनेस है। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति जब किसी महिला के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है।

भानुप्रताप शाही ने निशिकांत का बचाव किया जब इस बाबत भवनाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पहले तो अनभिज्ञता जाहिर की और बाद में कहा कि मैंने ट्वीट पढ़ा है लेकिन उससे इस तरह का मतलब नहीं निकल सकता। हालांकि, मतलब निकालने वा तो कुछ भी मतलब निकालेंगे। जब उनसे ट्वीट पर इस्तेमाल किए गए शब्द के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह दीपिका पांडेय सिंह और निशिकांत दुबे के बीच का मामला है। सवाल भी उन्हीं से पूछिए। उन्होंने कहा कि मैं इस विषय पर बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहता।

दीपिका पांडेय सिंह ने डिग्री पर उठाए सवाल

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि निशिकांत दुबे की डिग्री तो सवालों के घेरे में है। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ना केवल डिग्री बल्कि 2009 से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव में गलत हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सदस्यता भले ही रद्द ना हो लेकिन उन्होंने गलत हलफनामा दिया जो आपराधिक मामला है। उन्होंने कहा कि इस पर सवाल पूछना कहां गलत है। महागामा विधायक ने उनकी भाषा में भी दिक्कत है। दीपिका पांडेय सिंह ने कह किसी भी बीजेपी के नेता को सच पसंद नहीं है। कहा

पांडेय सिंह ने भी चुनाव आयोग में दाखिल निशिकां ऐप पर पढ़ें

दीपिका पांडेय और निशिकांत में क्यों जुबानी जंग यह भी समझना जरूरी है कि यह पूरा मामला दरअसल है क्या? दरअसल, संसद में तृणमूल कांग्रेस का सांसद महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल उठाए थे। दीपिका हलफनामे पर सवाल उठाए थे। इसी पर पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में महुआ मोइत्रा और दीपिका पांडेय सिंह के लिए नगरवधु शब्द का इस्तेमाल किया था। निशिकांत दुबे के इस ट्वीट पर महुआ मोइत्रा और ने तो पलटवार किया ही, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी संज्ञान लिया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 7 5
Users Today : 12
Users Last 30 days : 648
Total Users : 70175

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *