Nirbhik Nazar

भारत में होगा 14 घंटे का रोज़ा, जानिए दुनिया के वो शहर जहां “सबसे लंबा रोजा और सबसे छोटा रोजा” रखा जाता है, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज़ डेस्क : भारत में 24 मार्च से रमज़ान (Ramadan 2023) की शुरुआत होने की उम्मीद है. मुसलमानों के लिए यह महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है. रमज़ान के महीने में सभी मुस्लिम रोजा (फास्ट) रखते हैं. एक रोज़े की मियाद सूरज के निकले से पहले से लेकर उसके छिपने तक रहती है. इसी वजह से अलग-अलग जगहों पर रोजे के घंटों में कमी या बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है. ऐसे में, आज हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा और सबसे कम घंटों का रोजा (Longest Fasting Hours in the World) रहता है.इस्लामिक कैलेंडर में सातवां महीना रज्जब, आठवां शआबान और नौ वां महीना रमज़ान होता है. रमज़ान चांद दिखने पर शुरू होता है. उसके अगले दिन से रोजा रखा जाता है. भारत में अगर 23 मार्च को चांद दिखेगा, तो 24 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा.

सबसे लंबा रोजा रखने वाले शहर

AlJazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के अलग अलग शहरों में रोज़े के घंटे अलग रहते हैं. कुछ में रोजा ज्यादा घंटों का होता है, तो कुछ में थोड़े कम घंटों का होता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन शहरों में सबसे लंबा रोजा रखा जाता है. देखिए लिस्ट…

  • नुउक, ग्रीनलैंड: 17 घंटे
  • रिक्जेविक, आइसलैंड: 17 घंटे
  • हेलसिंकी, फिनलैंड: 17 घंटे
  • स्टॉकहोम, स्वीडन: 17 घंटे
  • ग्लासगो, स्कॉटलैंड: 17 घंटे
  • एम्स्टर्डम, नीदरलैंड: 16 घंटे
  • पोलैंड: 16 घंटे
  • लंदन, यूके: 16 घंटे
  • कजाकिस्तान: 16 घंटे
  • ब्रुसेल्स, बेल्जियम: 16 घंटे
  • पेरिस, फ्रांस: 15 घंटे
  • ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड: 15 घंटे
  • रोमानिया: 15 घंटे
  • कनाडा: 15 घंटे
  • बुल्गारिया: 15 घंटे
  • रोम, इटली: 15 घंटे
  • मैड्रिड, स्पेन: 15 घंटे
  • पुर्तगाल: 14 घंटे
  • एथेंस, ग्रीस: 14 घंटे
  • बीजिंग, चीन: 14 घंटे
  • वाशिंगटन, डीसी, यूएस: 14 घंटे
  • अंकारा, तुर्की: 14 घंटे
  • रबात, मोरक्को: 14 घंटे
  • टोक्यो, जापान: 14 घंटे
  • इस्लामाबाद, पाकिस्तान: 14 घंटे
  • काबुल, अफगानिस्तान: 14 घंटे
  • तेहरान, ईरान: 14 घंटे
  • बगदाद, इराक: 14 घंटे
  • बेरूत, लेबनान: 14 घंटे
  • सीरिया: 14 घंटे
  • मिस्र: 14 घंटे
  • जेरूसलम: 14 घंटे
  • कुवैत सिटी, कुवैत: 14 घंटे
  • गाजा सिटी, फिलिस्तीन: 14 घंटे
  • नई दिल्ली, भारत: 14 घंटे
  • हांगकांग: 14 घंटे
  • ढाका, बांग्लादेश: 14 घंटे
  • मस्कट, ओमान: 14 घंटे
  • रियाद, सऊदी अरब: 14 घंटे
  • दोहा, कतर: 14 घंटे

सबसे छोटा रोजा होगा यहां

AlJazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, इन जगहों पर रोजा सबसे कम घंटों का होता है. देखिए लिस्ट…

  • सिंगापुर: 13 घंटे
  • नैरोबी, केन्या: 13 घंटे
  • लुआंडा, अंगोला: 13 घंटे
  • जकार्ता, इंडोनेशिया: 13 घंटे
  • ब्रासीलिया, ब्राजील: 13 घंटे
  • हरारे, जिम्बाब्वे: 13 घंटे
  • जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका: 13 घंटे
  • ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना: 12 घंटे
  • ईस्ट सिटी, पैराग्वे: 12 घंटे
  • केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका: 12 घंटे
  • मोंटेवीडियो, उरुग्वे: 12 घंटे
  • कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया: 12 घंटे
  • पोर्ट मोंट, चिली: 12 घंटे
  • क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड: 12 घंटे
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *