देहरादून: जीवन तभी सफल है जब हम इस धारा में मानव सेवा कर सके। “अभ्युदय वात्सल्यम” , जो भारत देश के अनेक राज्यों में कार्य कर रहा हैं संस्था के संस्थापक डॉ अशोक कुमार मिश्र “क्षितिज” व अध्यक्ष व निदेशक डॉ गार्गी मिश्रा ने देहरादून, फुलसैनी निवासी सतेंद्र सिंह राणा व रजनी राणा की दिव्यांग पुत्री अनन्या राणा को व्हील चीयर भेंट की और नवरात्रों पर नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए मातारानी की चुनरी ओढ़ाकर अनन्या को सम्मानित किया। अभ्युदय वात्सल्यम की निदेशक व अध्यक्ष डॉ गार्गी मिश्रा ने कहा मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है आज मुझे बहुत खुशी हुईं की हम किसी के काम आ सके। हमारी संस्था समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित भी करती हैं ताकि उन्हें नई ऊर्जा मिल सके।

समाज में कई ऐसे लोग हैं जो अपने को असहाय महसूस करते हैं उनसे मिलकर उन्हें प्रेरित करना मानव जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। डॉ अशोक कुमार मिश्र “क्षितिज ” कहते हैं हमारा प्रयास है कि समाज में छिपी प्रतिभाओं व असहाय लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ेने का प्रयास करता हूं। सतेंद्र सिंह राणा कहते है आज मेरी बेटी को जो व्हील चेयर मिली है, उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। रजनी राणा ने डॉ सोनी, “अभ्युदय वात्सल्यम” के संस्थापक डॉ अशोक कुमार मिश्र “क्षितिज” व अध्यक्ष) निदेशक डॉ गार्गी मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा, आप लोगों की वजह मेरी बेटी को व्हील चेयर मिली है अब हम अपनी बेटी को स्कूल पढ़ाने भेजेंगे, आप लोगों ने जो सम्मान मेरी बेटी को दिया मैं आपकी आभारी रहूंगी। कार्यक्रम में जीतसिंह राणा, बीरसिंह राणा, छजीत, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे।