Nirbhik Nazar

55 साल के इस शख्स ने किया दावा, मर कर ज़िंदा लौटा हूँ, दिखी थी बहुत तेज सफ़ेद रौशनी…

न्यूज़ डेस्क : अभी तक आपने फिल्मों और कहानियों में ही देखा और सुना होगा कि कोई व्यक्ति मरने के बाद एकाएक जिंदा हो गया. लेकिन अभी इसी तरह की खबर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है. इंग्लैंड के रहने वाले एक शख्स का दावा है कि वह मरकर जिंदा हो गया है. यहीं नहीं उसे इस दौरान की सारी प्रक्रिया भी याद है. शख्स का नाम केविन हिल है, जो पेशे से एक लेखक बताए जा रहे हैं और वे 55 साल के हैं. उन्हें डॉक्टरों ने क्‍ल‍िन‍िकली डेड घोषित कर दिया था, लेकिन कुछ ही देर में वो जिंदा हो उठे. इस चमत्कार से डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केविन हिल ने इस संबंध में बताया, “जब उनकी नजर अपने शरीर पर पड़ी तो उन्होंने देखा उनकी हालत गंभीर थी. अस्पताल का स्टाफ लगातार बहते हुए खूब को रोकने की जद्दोजहद में जुटा था. उन्हें पता चल चुका था कि वो मर चुके हैं. ऐसा लग रहा था जैसे उनकी आत्मा किसी के हाथ में हो मगर वो सब कुछ देख पा रहे थे. वहां बहुत शांति थी. लेकिन कुछ देर बाद अचानक उनकी आंखें खुल गई और उन्हें यह फील होने लगा कि वो मरकर जिंदा हो गए हैं.”

‘द मिरेकल मैन’

केविन ने आगे तेज सफेद रोशनी के बारे में कहा कि मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया. डॉक्टर भी इस चमत्कार से हैरान हो गए. उन्होंने केविन को ‘द मिरेकल मैन’ करार दिया. बताया जा रहा है कि केविन की टांगों में काफी पानी भर गया था और वो सूज गई थीं. इसमें काफी दर्द भी होता था जिसकी वजह से वो काफी रोते भी थे. इसी दौरान उन्हे दिल की बीमारी हो गई थी. हालांकि, अब वो अस्पताल से घर लौट आए हैं. इस घटना के बाद केविन परिवार के पास ज्यादा समय बिताना पसंद कर रहे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *